न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सनसनीखेज घटना: खाना खा रही महिला के मुंह में घुसी मधुमक्खी, जीभ पर मारा डंक, हुई मौत

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला अपने घर में खाना खा रही थी, तभी अचानक एक मधुमक्खी उसके मुंह में घुस गई और उसकी जीभ में डंक मार दिया

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 11 Feb 2025 12:19:32

सनसनीखेज घटना: खाना खा रही महिला के मुंह में घुसी मधुमक्खी, जीभ पर मारा डंक, हुई मौत

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला अपने घर में खाना खा रही थी, तभी अचानक एक मधुमक्खी उसके मुंह में घुस गई और उसकी जीभ में डंक मार दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद महिला ने किसी की सलाह पर लोहा रगड़ने की कोशिश की, लेकिन इसका नतीजा और भी भयानक हुआ। थोड़ी ही देर में महिला का मुंह सूज गया और उसकी हालत गंभीर हो गई।

परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर स्थिति में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा रामनगर में घटित हुई। महिला की पहचान रामकुंवर लोधी (48) के रूप में हुई है। घरवालों के अनुसार, महिला की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें मनपुरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां से उसे आगे के इलाज के लिए शिवपुरी रेफर किया गया था।

महिला की मौत पर परिजनों का आरोप, इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

शिवपुरी में रामकुंवर लोधी की मौत के बाद उनके परिवार ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती, जिससे महिला की मौत हुई। हालांकि, जब डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कराने का सुझाव दिया, तो परिवार ने इसे मानने से इनकार कर दिया और शव बिना पोस्टमार्टम के ही अस्पताल से ले गए।

मधुमक्खी के डंक के बाद बिगड़ी हालत

रविवार शाम को रामकुंवर लोधी घर पर खाना खा रही थीं, इसी दौरान एक मधुमक्खी उनके मुंह में घुस गई और उनकी जीभ में डंक मार दिया। दर्द से महिला चीख पड़ी और परिजनों ने सलाह दी कि वो जीभ पर लोहा घिसें, लेकिन बाद में महिला की हालत बिगड़ने लगी। उसे चक्कर आने लगे, तो परिवार ने उसे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

डॉक्टर की राय: मधुमक्खी के डंक से हो सकती है मौत

इस मामले में डॉ. रितेश यादव ने बताया कि मधुमक्खी के डंक से मृत्यु संभव है। कभी-कभी मधुमक्खी के डंक से शरीर में गंभीर रिएक्शन हो सकता है, जिसके कारण सूजन, गला चोक हो जाना और सांस न ले पाना हो सकता है। इसके अलावा, मरीज को पैरालाइसिस का अटैक भी आ सकता है, जिससे मौत भी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश