न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: मंदसौर में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की हुई मौत, कमलनाथ ने सरकार को घेरा

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की संख्या बढती जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Jul 2021 3:50:33

MP News: मंदसौर में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की हुई मौत, कमलनाथ ने सरकार को घेरा

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की संख्या बढती जा रही है। शराब से खकराई गांव में 3 लोगों की मौत के बाद अब पिपलिया मंडी में भी 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही पिपलिया क्षेत्र में ही तीन परिवारों ने जहरीली शराब से 3 लोगों की बात कही है। कांग्रेस ने भी दावा किया है कि जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि केवल चार के मौत की हुई है। मंदसौर कलेक्टर मनोज पुष्प का कहना है कि पिपलिया मंडी में जहरीली शराब से सिर्फ 1 और खकराई गांव में 3 मौतों की पुष्टि की है।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में बैठक की। इससे पहले सोमवार को जिला प्रशासन ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में आबकारी विभाग के निरीक्षक नरेंद्र डामोर को निलंबित किया था। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। वहीं देर रात में ही जिला प्रशासन ने अवैध शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

madhya pradesh,liquor,madsaur,crime news

उधर, मंदसौर शराब मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार को घेरा। पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ ने राज्‍य सरकार पर मौत के इन आंकड़ों को व घटना दबाने-छुपाने का आरोप लगाया है। कमलनाथ ने इस मामले पर एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट किए और सरकार पर हमला बोला।

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'प्रदेश के मंदसौर ज़िले के आबकारी मंत्री के क्षेत्र खंकराई गांव में ज़हरीली शराब से हुई मौतों का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है? बड़े शर्म की बात है कि मौत के इन आंकड़ों को व घटना को ही दबाने- छुपाने का काम किया जा रहा है?'

दूसरे में ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, 'अभी तक किसी भी उच्च स्तरीय जांच की घोषणा नही, पीड़ित परिवारों को अभी तक कोई मुआवज़ा , राहत नही, सरकार इस घटना पर अभी तक गंभीर नज़र नही आ रही है ? अभी तक सिर्फ़ छोटे अधिकारियों पर ही दिखावटी कार्यवाही , वास्तविक दोषियों व माफ़ियाओ को बचाने का पूरा प्रयास।।? आखिरी ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, पता नही माफ़ियाओ को गाड़ने , टांगने की बात कहने वाले शराब माफ़ियाओं व दोषियों को बचाने में क्यों लगे है?'

वहीं, जिले के कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि गांव खखराई की घटना के बाद निरीक्षक नरेंद्र डामोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही उस घटना में आगे की कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा, ”इस घटना में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने मल्हारगढ़ एसडीएम को अवैध रूप से शराब बेचने वालों के घर तोड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध रूप से शराब बेचने वाले अन्य लोगों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। उसके लिए जिला प्रशासन ने अलग-अलग टीम बना दी गई है। जिस भी क्षेत्र में अवैध शराब बिकती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?