न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: इंदौर, उज्जैन समेत कई शहरों में 19 अप्रैल तक बढ़ा lockdown

मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते CM शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Apr 2021 4:42:58

MP News: इंदौर, उज्जैन समेत कई शहरों में 19 अप्रैल तक बढ़ा lockdown

मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते CM शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया है। बैठक में बाद इंदौर, उज्जैन समेत कई शहरों में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। कुछ शहरों में शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लागू था। उसे अब बढ़ाकर 19 अप्रैल तक कर दिया गया है। जिला आपदा प्रबंध समितियों से विस्तृत चर्चा के बाद महामारी को रोकने के लिए यह फैसला किया गया। अपर मुख्य सचिव गृह डा राजेश राजौरा ने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम के क्रम में बड़वानी, राजगढ़, विदिशा ज़िलों में (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ) 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लाॅकडाउन निरंतर रहेगा। इसी तरह बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी ज़िलों (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों) और जबलपुर शहर में 12 अप्रैल की रात से 22 अप्रैल की सुबह तक तथा । इंदौर शहर, राऊ नगर, महू नगर, शाजापुर शहर और उज्जैन शहर (एवं उज्जैन ज़िले के सभी नगरों) में 19 अप्रैल सुबह 6 बजे बजे लाॅकडाउन निरंतर रहेगा।

महाकाल मंदिर तक पहुंचा कोरोना, पुजारी की मौत

महाकाल मंदिर के एक पुजारी की कोरोना से मौत होने और दो दूसरे पुजारियों के भी संक्रमित होने के चलते उज्जैन के सभी मंदिर बंद कर दिए गए हैं। महाकाल मंदिर में पंडे-पुजारियों ने स्व. चंद्र मोहन को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या को पहले से ही कम कर दिया गया है। आम और वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए सिर्फ बैरेकेटिंग से ही दर्शन व्यवस्था रखी गई है। इसके बावजूद भी महाकाल मंदिर के तीन पुजारी और चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद पिछले महीने संक्रमित हुए चंद्र मोहन पुजारी को इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, आज उनकी मौत की दुखद खबर उज्जैन पंहुची।

जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडेसिविर की सप्लाई खत्म

वहीं, इंदौर और भोपाल में जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडेसिविर की सप्लाई खत्म हो गई है। अकेले भोपाल शहर के 51 कोविड अस्पतालों में 2400 भर्ती हैं, इनमें से 1920 मरीजों के परिजन इंजेक्शन के लिए भटक रहे हैं। यही हाल इंदौर का है। यहां छह दिन से दवा दुकानों पर सुबह से ही लाइन लगी रह रही है, लेकिन इंजेक्शन नहीं मिल रहा है। 35 हजार इंजेक्शन के ऑर्डर दे चुके हैं। शुक्रवार को सरकार ने दावा किया है कि हर महीने 1 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्ध कराएगी।

इंदौर में 5 मौतें, एक्टिव केस 7,425

कोरोना से सबसे ज्यादा इंदौर की हालत खराब है। आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को रिकॉर्ड 912 मरीज मिले हैं। 5 मरीजों की मौत भी हुई है। एक्टिव केस 7 हजार 425 पर पहुंचा गया है। इसकी वजह से यहां बेड, रेमडेसिविर इंजेक्शन से लेकर ऑक्सीजन तक से जूझना पड़ रहा है।

भोपाल में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 736 संक्रमित मिले

भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या का हर दिन रिकॉर्ड बन रहा है। पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 736 संक्रमित मिले हैं। यहां एक्टिव केस 5011 हैं। इस महामारी की चपेट में मेडिकल छात्र और डॉक्टर भी आने लगे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में अब तक भोपाल एम्स में 53 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें 38 मेडिकल छात्र, 2 डॉक्टर सहित 13 स्वास्थ्य कर्मी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी