न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर: महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने होटल में लगाई फांसी, वीडियो में कहा - मैं जीवन खत्म करना चाहती हूं...

इंदौर की एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव होटल के कमरे में मिला। महिला ने होटल में जाकर आत्महत्या कर ली। उसने पहले अपने हाथ की नस काटी। फिर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे पर झूल गई। आत्महत्या से पहले उसने भाई को वीडियो कॉल किया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Feb 2022 11:09:28

इंदौर: महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने होटल में लगाई फांसी, वीडियो में कहा - मैं जीवन खत्म करना चाहती हूं...

इंदौर की एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव होटल के कमरे में मिला। महिला ने होटल में जाकर आत्महत्या कर ली। उसने पहले अपने हाथ की नस काटी। फिर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे पर झूल गई। आत्महत्या से पहले उसने भाई को वीडियो कॉल किया था। वीडियो भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें वह अपने माता-पिता और अन्य परिजनों से माफी मांग रही है। इसमें उसे कहते सुना गया है कि वह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी, इसलिए जीवन खत्म कर रही है। महिला ने अग्रसेन चौराहा स्थित वेनीस ब्लू होटल में फांसी लगा ली।

पुलिस के मुताबिक जगजीवनराम नगर निवासी मोनिका यादव (24) सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। एक फायनेंस कंपनी में नौकरी करती थी। नवंबर 2021 में धीरज यादव से उसकी शादी हुई थी। शनिवार को टहलने का कहकर घर से निकली थी और घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश किया, मगर पता नहीं चला। गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। मोनिका के भाई नमन के मोबाइल पर मोनिका के फांसी लगाते हुए वीडियो आए। नमन जीजा धीरज को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस तलाश में जुटी। सुबह भंवरकुआं थाना पुलिस को खबर मिली मोनिका ने वेनीस ब्लू होटल के रूम नंबर 204 में फांसी लगा ली है। घटनास्थल पर खून बिखरा पड़ा था। मोनिका ने फांसी लगाने से पहले हाथ की नस काटी थी। सूचना के बाद मायके व ससुराल वाले भी होटल पहुंचे। पुलिस ने मोनिका का फोन जब्त कर लिया है। वह डिस्चार्ज था। चार्ज करने पर फोन में करीब 127 मिस्ड कॉल मिले। यह बात सामने आई है कि शनिवार को ही मोनिका होटल में ठहरी थी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। मायके पक्ष के बयान लिए जा रहे हैं।

आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

पुलिस को वह वीडियो मिला है जो मृतका ने खुदकुशी से पहले भाई नमन को भेजा था। वीडियो में दिख रहा है कि मोनिका ने अपनी साड़ी का फंदा पंखे पर कसा था। एक सिरे को पकड़कर वह रो रही थी। रोते हुए ही वीडियो पर कह रही थी कि मैं जीवन खत्म कर रही हूं। कोई नहीं है। मैं जीना नहीं चाहती अब। वीडियो में वह मंगलसूत्र खोलकर रख रही है। यह भी कहा कि जीजी तू अपना ध्यान रखना। मेरे सारे कपड़े, सब कुछ तेरा है बेटा। इसके बाद वीडियो बंद कर दिया। हालांकि, वीडियो में कुछ शब्द स्पष्ट नहीं हैं।

बच सकती थी जान

मोनिका का ससुराल एमआईजी थाना क्षेत्र में रहता है। रविवार रात को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर लोकेशन ट्रेस कर ली होती तो मोनिका को बचाया जा सकता था। परिजनों की शिकायत को पुलिस ने अनसुना कर दिया था। डीसीपी संपत उपाध्याय को फोन करने पर ही थाना प्रभारी ने गुमशुदगी दर्ज करने के निर्देश दिए। रात करीब 3 बजे मोनिका ने नमन को वीडियो भेजे थे। 15 मिनट बाद फांसी लगा ली। डीसीपी और टीआई को कॉल भी किया।

नमन का आरोप है कि यदि पुलिस समय पर बहन की लोकेशन का पता लगा सकती थी हो सकता था जान बच जाती। जिस होटल में घटना घटी वहां से पुलिस को जानकारी मिली कि रात 12:15 बजे मोनिका ने रूम रेंट पर लिया था। उसने आधार कार्ड और 500 रुपये दिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?