न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: भारी बारिश ने रोकी ग्वालियर-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 400 यात्री फंसे

ग्वालियर-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार रात 9:30 बजे से शिवपुरी के पाड़रखेड़ा रेलवे स्टेशन पर खड़ी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Aug 2021 4:01:43

MP News: भारी बारिश ने रोकी ग्वालियर-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 400 यात्री फंसे

मध्य प्रदेश बारिश से तरबतर है। भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है ऐसे में ग्वालियर-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार रात 9:30 बजे से शिवपुरी के पाड़रखेड़ा रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। दरअसल, पिछले चार दिन से लगातार हो रही बारिश से इसके आगे के ट्रैक पूरी तरह पानी में डूब गया है। ट्रैक के दोनों तरफ पहाड़ों से झरने बह रहे हैं।

यह ट्रेन सोमवार शाम 7:30 बजे ग्वालियर से रवाना हुई थी। इसमें 400 यात्री सवार हैं। ट्रेन के डिब्बों में लाइट नहीं है जिससे यात्री दहशत में हैं। उन्हें खाना-पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। ट्रेन में कोच B-1 सीट नंबर 9 पर सफर कर रहे आशीष कुमार एक पॉली केबल कंपनी में ऑफिसर हैं। मंगलवार को इंदौर में कंपनी की मीटिंग में शामिल होने के लिए वे इस ट्रेन से निकले थे। उन्होंने बताया कि जब वे ग्वालियर से रवाना हुए तभी बहुत तेज बारिश हो रही थी। शिवपुरी पहुंचते तक भी यह नहीं थमी तो ट्रेन को पाड़रखेड़ा पर रोक दिया गया। सड़क मार्ग भी बंद हो गया है ऐसे में ट्रेन के यात्रियों को चिंता है कि वे ग्वालियर कैसे पहुंचेंगे।

भगवान सकुशल घर पहुंचा दे

इंटरसिटी में B-1 कोच के 36 नंबर सीट पर बैठे राजेश का कहना है कि उनको अपने एक निजी कार्य से इंदौर जाना था। वे कहते हैं कि पता ही नहीं चल रहा आगे क्या होने वाला है। रेलवे अधिकारी जवाब नहीं दे पा रहे हैं। भगवान सकुशल घर पहुंचा दे।

IRCTC ने ट्रेन को किया कैंसिल

IRCTC की वेबसाइट पर इस ट्रेन को कैंसल दिखाया जा रहा है। इसका मतलब साफ है कि अब यहीं से यात्रियों को वापस ग्वालियर भेजा जाएगा। परेशानी यहां भी खत्म नहीं होती है। ग्वालियर से शिवपुरी के बीच मोहना पर पार्वती नदी के रपटे के ऊपर पानी बहने से यात्री सड़क मार्ग से भी ग्वालियर नहीं लौट पा रहे हैं। सुबह ही यहां फंसी एक बस को जिला प्रशासन और पुलिस ने बाहर निकलवाया है।

बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

आपको बता दे, मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर प्रदेश भर के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासन और एजेंसियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। मध्य प्रदेश में बीते 15 दिन से तेज बारिश का दौर जारी है। मूसलाधार बारिश के कारण प्रदेश भर के कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। शिवपुरी, भिंड, दतिया, श्योपुर में भारी बारिश के कारण हर तरफ पानी ही पानी है। हर तरफ प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

श्योपुर में दो ठिकानों पर पानी में फंसे 100 लोगों को राहत और बचाव दल ने सकुशल बाहर निकाल लिया, वहीं शिवपुरी के कोलारस में बाढ़ में फंसे करीब 1000 लोगों को बचाव के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) के साथ तीन हेलिकॉप्टरों को लगाया गया है। यहां दो गांवों के हालात ज्यादा खराब है। भिंड, मुरैना और शिवपुरी में बारिश के चलते मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हो गए।

14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्‍य प्रदेश के उत्तरी इलाके में बारिश की गतिविधियां और बढ़ी हैं। मौसम विभाग ने 14 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शहडोल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, भोपाल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है।

ग्वालियर-चंबल संभागों के साथ नीमच और मंदसौर जिले में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। रीवा, सागर और भोपाल संभाग के साथ आगर और शाजापुर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिजली चमकने और गिरने के साथ 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है।

इन जिलों में बाढ़ की आशंका

श्योपुर में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। यहां पार्वती और कूनो नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। शिवपुरी में बारिश के कारण सिंधु नदी पर बने मड़ीखेड़ा डैम में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है।

मड़ीखेड़ा डैम के गेट देर रात तक खोले जा सकते हैं। सिंध नदी का जलस्तर बढ़ने से शिवपुरी, भिंड और दतिया जिले के अनेक गांवों के बाढ़ की चपेट में आने की आशंका बढ़ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?