न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: उफनती सिंध नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा ले रहे थे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, खुद फंसे, एयरफोर्स ने निकाला

बुधवार को दतिया के बाढ़ प्रभावित गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने पहुंचे मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा खुद फंस गए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 11:10:12

MP News: उफनती सिंध नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा ले रहे थे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, खुद फंसे, एयरफोर्स ने निकाला

बुधवार को दतिया के बाढ़ प्रभावित गांवों में रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने पहुंचे मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा खुद फंस गए। बाद में एयरफोर्स की टीम ने उन्हें एयरलिफ्ट कर बाहर निकाला। नरोत्तम मिश्रा दतिया में NDRF की मोटर बोट में लाइफ जैकेट पहन कर बाढ़ प्रभावित कोटरा गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक घर में कुछ लोगों को फंसे हुए देखा तो खुद घर की छत पर चले गए। SDRF ने यहां से सभी को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन गृहमंत्री फंस गए।

इस बीच पानी का बहाव इतना तेज था कि मोटर बोट जाने की स्थिति में नहीं थे। बाद में एयरफोर्स की टीम ने गृह मंत्री को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। मंत्री से पहले चार ग्रामीणों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया और डबरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और बोट के जरिए दौरा कर रहे थे। जहां उन्होंने दतिया की नदियों में बढ़ रहे जलस्तर का जायजा भी लिया है। इस दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनके भोजन-आवास की समुचित व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सिंध नदी में बाढ़ के चलते नदी के किनारे स्थित गांव बुरी तरह प्रभावित है। सेना और वायुसेना बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।

सिंध नदी का पानी किनारे पर बसे गांवों में घुस गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से इंदरगढ़ क्षेत्र के रूर और कुलैथ गांवों के बीच संपर्क टूट गया है। कई अन्य गांव भी एक-दूसरे से कट गए हैं। मंगलवार को लमकना टापू क्षेत्र में डारों ओर पानी बढ़ने से कई लोग इसमें फंस गए। महुअर नदी में उफान से पानी तेजी से बढ़ा और लोग टापू पर घिर गए। बड़ोनी पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उन्हें सुरक्षित निकाला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?