न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश: लगातार बारिश से दतिया में 400 साल पुराने मकान की दीवार गिरी, 7 मरे, CM ने की मुआवजे की घोषणा

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भारी बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हुआ है। गुरुवार सुबह एक मकान की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की पुरानी दीवार अचानक ढह गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 12 Sep 2024 3:48:55

मध्यप्रदेश: लगातार बारिश से दतिया में 400 साल पुराने मकान की दीवार गिरी, 7 मरे, CM ने की मुआवजे की घोषणा

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भारी बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हुआ है। गुरुवार सुबह एक मकान की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की पुरानी दीवार अचानक ढह गई।

बुधवार को यहां राजगढ़ किले के निचले हिस्से में 4 सौ साल पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत 7 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हो गए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और आपदा राहत की टीमों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। यह घटना दतिया के खलकापुरा मोहल्ले में सुबह के करीब साढ़े तीन बजे की है। पुलिस के मुताबिक मृतकों में दो लोग उस परिवार के रिश्तेदार हैं।

दतिया कलेक्टर संदीप माकिन ने कहा, "आज 12 सितंबर को सुबह करीब 4 बजे... लगातार बारिश के कारण एक दीवार गिर गई और एक ही परिवार के 9 लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने 2 लोगों को बचा लिया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है... एसडीआरएफ और अन्य अधिकारी आए और एसडीआरएफ की मदद से पहले 3 शव बरामद किए गए और सुबह हमने घर की दीवार तोड़कर बाकी शव बरामद किए। मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक जताया..."

जानकारी के मुताबिक दीवार गिरते ही घर में मौजूद सभी 9 लोग मलबे के नीचे दब गए थे। गनीमत रही कि पास पड़ोस के लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर दो लोगों को बाहर निकाल लिया। वहीं बाकी 7 लोगों को मलबे से निकालने में देरी हो गई। पड़ोसियों ने ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद कलेक्टर संदीप मकीन और एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा पूरे लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंचे और आपदा राहत टीम की मदद से राहत कार्य शुरू कराया।

पुलिस के मुताबिक 7 घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान 7 लोगों के शव बाहर निकाले गए हैं। हालांकि ग्रामीणों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। इस हादसे में मरने वालों में निरंजन वंशकार, उनकी पत्नी ममता, बेटी राधा, दो बेटे सूरज और शिवम के अलावा निरंजन की बहन प्रभा और बहनोई किशन शामिल हैं। इनमें किशन मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला था, लेकिन बीते 15 वर्षों से ससुराल में रह रहा था।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए निरंजन के दूसरे बहनोई मुन्ना उनके बेटे आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दोनों को पैरों में और शरीर के बाकी हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कलेक्टर ने राज्य सरकार को पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसकी जानकारी कलेक्टर ने परिजनों को दी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?