Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर मध्य प्रदेश में क्यों छुपाया जा रहा कोरोना से मरने वालों का सही आंकड़ा!

मध्य प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों के सरकारी आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे है। सरकारी आंकड़े एक साल में कोरोना से 5,424 लोगों की मौत बता रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 6:45:53

आखिर मध्य प्रदेश में क्यों छुपाया जा रहा कोरोना से मरने वालों का सही आंकड़ा!

मध्य प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों के सरकारी आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे है। सरकारी आंकड़े एक साल में कोरोना से 5,424 लोगों की मौत बता रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक एक साल मार्च 2020 से 28 अप्रैल 2021 तक 5,424 लोगों की मौत कोरोना से हुई। लेकिन विश्राम घाट और कब्रिस्तान पर कोरोना प्रोटोकॉल से हुए अंतिम संस्कार के के आंकड़ों पर यकीन करें तो 15 दिन में 5484 लोगों की मौत हुई है। पिछले 15 दिन में 11 से 25 अप्रैल के बीच कुल 19 जिलों में 12,389 मौत हुई। इनमें 6,905 सामान्य मौत थीं, जबकि 5,484 शवों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया। आंकड़ों में इस ज़मीन आसमान के अंतर पर अब राज्य मानवाधिकार आयोग ने आला अफसरों से जवाब मांगा है। आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने मामले में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, प्रमुख सचिव, नगरीय विकास और प्रशासन विभाग से 10 मई तक रिपोर्ट मांगी है।
भोपाल में सबसे ज्यादा 1,663, इंदौर में 511 जबलपुर में 969, ग्वालियर में 247, छिंदवाड़ा में 635, उज्जैन में 125, रतलाम में 288, धार में 24, झाबुआ में 15, बड़वानी में 180 खरगोन में 38, खंडवा में 123, बुरहानपुर में 8, सीहोर में 124, विदिशा में 157, सागर में 200, दमोह में 87, टीकमगढ़ में 52 और अशोक नगर में 38 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल का तहत अंतिम संस्कार किया गया। यह हैं आंकड़े

-15 अप्रैल को 112 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार हुआ था। जबकि सरकारी आंकड़ों में 4 की मौत बतायी गयी।

-16 अप्रैल को एक दिन में 118 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया था। सरकारी आंकड़ों में 6 की मौत हुई।

-17 अप्रैल को 92 शवों का कोविड प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार, सरकारी आंकड़ों में कोरोना से 3 मौत हुई।

-18 अप्रैल को 112 शवों का कोविड प्रोटोकॉल के अंतिम संस्कार साथ किया गया था। सरकारी आंकड़ों में 5 की मौत।

-19 अप्रैल को 123 शवों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया गया था, सरकारी आंकड़ों में 8 की मौत हुई।

-20 अप्रैल को 148 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार हुआ था। सरकारी आंकड़ों में ये संख्या 5 बतायी गयी है।

-21अप्रैल को 138 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार हुआ था। सरकारी आंकड़ों में 5 का आंकड़ा दर्ज है।

-22 अप्रैल को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत 117 शवों का अंतिम संस्कार, सरकारी आंकड़ों में 5 की मौत हुई।

-23 अप्रैल को 131 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार, सरकारी आंकड़ों में 11 की पुष्टि।

-24 अप्रैल को 155 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार। सरकारी आंकड़ों में 5 की मौत।

-25 अप्रैल को 117 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार, सरकारी ने कहा 3 की मौत हुई।

-26 अप्रैल को 126 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार, सरकारी आंकड़ों में 9 की मौत हुई।

-27 अप्रैल को 111 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार हुआ, सरकारी आंकड़ों में 5 दर्ज

-28 अप्रैल को ये संख्या 115 रही। सरकारी आंकड़ों में 3 की मौत बतायी गयी

-29 अप्रैल को 139 शवों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार हुआ था। सरकारी आंकड़ों में 5 की मौत हुई।

(सौजन्य: न्यूज़18)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका