न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP Corona Update: इलाज न मिलने से जबलपुर में वृद्धा की कार में हुई मौत; छोटे शहरों में भी पैर पसार रहा कोरोना

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अस्पताल की लापरवाही की कई घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही मन एक ताजा मामला राज्य के जबलपुर से सामने आया है यहां एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला को किसी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Apr 2021 11:43:39

MP Corona Update: इलाज न मिलने से जबलपुर में वृद्धा की कार में हुई मौत; छोटे शहरों में भी पैर पसार रहा कोरोना

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अस्पताल की लापरवाही की कई घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही मन एक ताजा मामला राज्य के जबलपुर से सामने आया है यहां एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला को किसी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई। यह घटना सोमवार की है। वृद्धा को लेकर उसका बेटा कार से एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल घूमता रहा, लेकिन एक भी अस्पताल ने वृद्धा को भर्ती नहीं किया। आखिर में कार में ही उसने दम तोड़ दिया। वृद्धा का अंतिम संस्कार चौहानी श्मशान घाट में किया गया।

वहीं, राज्य के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर जैसे शहरों के बाद छोटे जिलों में भी केसों की संख्या बढ़ रही है। चिंता की बात ये है कि कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़ों पर सवाल उठ रहे हैं। हेल्थ बुलेटिन में मृतकों की संख्या कम बताई जा रही है, जबकि मुक्तिधामों में अंतिम संस्कार के लिए कोविड शव ज्यादा आ रहे हैं। MP में एक्टिव केस 22654 हो गए हैं। यही रफ्तार रही तो एक महीने में करीब 80 हजार केस बढ़ जाएंगे। वहीं, राज्य में हर दिन 30 हजार सैंपल की जांच हो रही है

प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में ही मिल रहे हैं। हर रोज आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। यहां पर 805 मरीज मिले, जो अब तक का सबसे अधिक है। हर 6वां सैंपल पॉजिटिव आ रहा है। एक्टिव केस 5675 हैं। यहां भी मौतों की संख्या को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। शहर के पांच मुक्तिधामों में 24 घंटे में 25 कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार किए गए, जबकि चार दिन में हेल्थ बुलेटिन में 12 मौत ही बताई गई हैं।

राजधानी भोपाल का भी हाल बुरा है। यहां सोमवार को रिकॉर्ड 582 नए संक्रमित मिले। यहां एक्टिव केस 4495 हो गए हैं। संक्रमण दर 20 फीसदी पर है। टेस्ट कराने आने वाला हर पांचवां व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिल रहा है। भोपाल में सोमवार को 17 लोगों का अंतिम संस्कार हुआ, जो कोरोना पॉजिटिव थे। वहीं सरकारी रिकॉर्ड में सिर्फ दो मौत दर्ज हैं। सरकार पर मौतों के आंकड़े छिपाने के आरोप लग रहे हैं।

जबलपुर में सोमवार को 1812 सैँपल की जांच में 257 संक्रमित मिले। एक मरीज की मौत भी हुई है। एक दिन में अब तक इतने मरीज कभी नहीं आए थे। पहली लहर में सितंबर 2020 में संक्रमितों का आंकड़ा 251 था।

ग्वालियर में सोमवार को 1403 सैंपल की रिपोर्ट में से 160 कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जबकि एक की मौत भी हुई है। सोमवार 50 सैंपल की रिपोर्ट दिल्ली भेजी गई है ताकि कोरोना के नए वायरस स्ट्रेन का पता लगाया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?