न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bhopal News: अस्पताल के कोविड वॉर्ड से लापता था जवान, 32 घंटे बाद टॉयलेट में मिला शव

भोपाल के जेपी अस्पताल के कोविड आइसोलेशन वॉर्ड से लापता होमगार्ड जवान पुष्पराज सिंह गौतम का शव मिला है। पुष्पराज सिंह सोमवार से लापता थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Mar 2021 11:29:18

Bhopal News: अस्पताल के कोविड वॉर्ड से लापता था जवान, 32 घंटे बाद  टॉयलेट में मिला शव

भोपाल के जेपी अस्पताल के कोविड आइसोलेशन वॉर्ड से लापता होमगार्ड जवान पुष्पराज सिंह गौतम का शव मिला है। पुष्पराज सिंह सोमवार से लापता थे। उनका शव वॉर्ड से 10 फीट दूर टॉयलेट में मिला है। शव मिलने के बाद पुष्पराज के परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कि हम लोगों ने इन इलाकों में चेक किया था, उस दिन कुछ नहीं मिला था। अब वहां शव कैसे मिला है। परिजनों ने डॉक्टरों और स्टॉफ पर सवाल खड़ा किया है। परिवार के लोगों का कहना है कि हमें सीसीटीवी फुटेज भी नहीं दिखाया जा रहा है। परिजन दो दिन से लगातार इसकी मांग कर रहे हैं। अब जानकारी सामने आई कि सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। रात 8 बजे हबीबगंज पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने परिजनों को समझाया, उसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया।

घटना के बाद लापरवाही के लिए अस्पताल के तीन कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, इसमें डॉक्टर वीके दुबे, एमएस खान और यूडी सक्सेना शामिल हैं। साथ ही सुरक्षा एजेंसी को भी नोटिस जारी किया गया है।

होमगार्ड जवान के पिता ने कही ये बात

होमगार्ड जवान पुष्पराज के पिता नागेंद्र ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि 17 मार्च को पुष्पराज ने कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज लिया था। कुछ दिन बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसके बाद उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। रविवार की सुबह उसे जेपी अस्पताल के कोविड वॉर्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसे ऑक्सीजन लगाया गया। उसकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी। नागेंद्र ने कहा कि सोमवार की सुबह 6:30 बजे उसने हमसे बात की थी। दो घंटे बाद मैंने उसे फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद पुष्पराज फोन नहीं पीक कर रहा था। पिता ने नर्स को फोन कर उसे देखने के लिए कहा। पुष्पराज का फोन बेड पर चार्ज होते हुए मिला, लेकिन वह बेड पर नहीं था।

नरेंद्र ने कहा कि इसके बाद हम लोग अस्पताल पहुंचे। हर जगह उसे खोजा, लेकिन कहीं नहीं मिला। अस्पताल के स्टॉफ ने उसे भगोड़ा बताया और पुलिस को इसकी सूचना दी। उसके गायब होने की सूचना हबीबगंज थाने में दर्ज करवाई गई। मंगलवार को शाम करीब 4 बजे पुष्पराज सिंह का शव टॉयलेट में मिला है। यह कोविड वॉर्ड के बगल में है। दरवाजा अंदर से लॉक था।

हबीबगंज सीएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल के कर्मियों ने गेट तोड़कर शव बरामद किया है। यह हार्ट अटैक से संदिग्ध मौत है। हमलोग ऑटोस्पी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद मौत के कारणों का असल पता चलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 17 में से 16 सीटों पर महायुती का दबदबा, नासिक में निर्दलीय उम्मीदवार ने बदले समीकरण, कांग्रेस रही खाली हाथ
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: 17 में से 16 सीटों पर महायुती का दबदबा, नासिक में निर्दलीय उम्मीदवार ने बदले समीकरण, कांग्रेस रही खाली हाथ
उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल
उद्धव ठाकरे गुट को वसई में बड़ा झटका, 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता BJP में हुए शामिल
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, 200 किलो चांदी की ईंटों का मुद्दा गरमाया, सिंधी समाज का आरोप- 5 साल बाद भी...
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला चरण संपन्न, हाई-लेवल कमेटी के गठन पर बनी सहमति, अराघची ने दी पहली प्रतिक्रिया
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
FIFA World Cup 2026: स्पेन की शानदार जीत के साथ बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 18 वर्षीय लमीन यामाल ने मेसी को भी छोड़ा पीछे
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
शादी समारोह में हुए अपमान का लिया खौफनाक बदला, युवक की गला रेतकर हत्या; मुख्य आरोपी नासिर समेत तीन गिरफ्तार
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
कोलकाता में सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, शुभेंदु बोले- ऐतिहासिक फैसला; कांग्रेस ने उठाए सवाल
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
संजय पाटील की बगावत के बाद बेटी राजूल पहुंचीं मातोश्री, कहा- मैं उद्धव ठाकरे के साथ हूं
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
क्या NEET-UG 2026 का पेपर फिर हुआ लीक? वायरल वीडियो पर NTA ने दी सफाई, दावों को बताया पूरी तरह फर्जी
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
बंगाल में मदरसों का होगा सत्यापन, नियमों में गड़बड़ी मिलने पर गिर सकती है गाज
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
'लव एंड वॉर' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से टेक्नीशियन की मौत; परिवार को 40 लाख रुपये की सहायता देगा प्रोडक्शन हाउस
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', पहले वीकेंड में दिखाया दम, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका
फाउंडेशन लगाने के बाद चेहरा पड़ जाता है डार्क? जानिए इसकी वजह और सही लगाने का तरीका