भोपाल: नशे में धुत पति बना वहशी, फरसे से काटे पत्नी के हाथ पैर

By: Pinki Wed, 10 Mar 2021 3:05:32

भोपाल: नशे में धुत पति बना वहशी, फरसे से काटे पत्नी के हाथ पैर

पत्नी के चाल-चलन के शक ने एक पति को वहशी बना दिया और उसने नशे की हालत में पत्नी के हाथ और पैर फरसे से काट दिए। यह दिल दहलाने वाली घटना भोपाल से सामने आई है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भोपाल में चरित्र संदेह के कारण एक शराबी पति ने पत्नी के साथ जानवरों सा सुलूक क़र दिया।उसने फरसे से पत्नी के बाएं हाथ की हथेली और बाएं पैर का पंजा काट दिया।चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़कर आए तो देखकर दहल गए और फिर पुलिस को सूचना दी। भोपाल के डीआईजी इरशाद वली ने जानकारी दी कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने शराब के नशे की हालत में घटना को अंजाम दिया था। आरोपी का नाम प्रीतम सिसोदिया बताया जा रहा है।जब पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची तो आरोपी फरसा लहराकर पुलिस को भी धमकी देने लगा। पुलिस ने बड़ी सतर्कता से उसे पकड़ा। बताया जा रहा है कि आरोपी पति शराब के नशे में अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था।उसके साथ मारपीट करता था।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है,जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com