Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MP में बढ़ा ब्लैक फंगस का खतरा, अब तक 537 मरीज मिले; 31 की हुई मौत

मध्यप्रदेश में कोरोना के साथ-साथ अब ब्लैक फंगस भी सरकार के लिए चिंता की वजह बन गई है। प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस के 573 मरीज मिल चुके है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 May 2021 11:26:45

MP में बढ़ा ब्लैक फंगस का खतरा, अब तक 537 मरीज मिले; 31 की हुई मौत

मध्यप्रदेश में कोरोना के साथ-साथ अब ब्लैक फंगस भी सरकार के लिए चिंता की वजह बन गई है। प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस (Black Fungus) के 573 मरीज मिल चुके है। 31 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसकी रोकथाम और उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। राज्य सरकार ने ब्लैक फंगस से निपटने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स में सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, मंत्री विश्वास सारंग सहित एसीएस एसपी दुबे और हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक लोकेंद्र दवे शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ब्लैक फंगस (म्यूकॉर माइकोसिस) की प्राथमिक अवस्था में ही पहचान कर हर मरीज का उपचार करें। इस कार्य को जन-आंदोलन का रूप दिया जाए तथा हर जिले में इसकी जांच की व्यवस्था हो। इस कार्य में निजी डॉक्टरों का भी पूरा सहयोग लिया जाए। बता दें कि प्रदेश में वर्तमान में 5 मेडिकल कॉलेज इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा में इसका नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि ब्लैक फंगस की जांच के लिए जिलों में नि:शुल्क नेजल एंडोस्कॉपी की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में भी इसकी नि:शुल्क जांच के लिए डेस्क बनाई जा रही है। इसके साथ ही ब्लैक फंगस के इलाज में लगने वाले एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन सरकारी अस्पतालों के अलावा प्राइवेट अस्पतालों को भी उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रदेश में ढाई हजार एम्फोटेरिसिन इंजेक्शन प्राप्त हो गए हैं। जबकि 10,000 इंजेक्शन शीघ्र ही मॉयलान कंपनी के प्रदेश को मिल जाएंगे।
दिल्ली में 185 ब्लैक फंगस का मरीजों का चल रहा इलाज

दिल्ली के अस्पतालों में इस समय 185 मरीजों का इलाज चल रहा है। छोटे अस्पतालों में इस संक्रमण से इलाज के लिए पर्याप्त सुविधा न होने के कारण मरीजों को बड़े निजी और सरकारी अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, AIIMS में बुधवार को 61 ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सर गंगाराम अस्पताल में 69 मरीजों का ब्लैक फंगस से इलाज हो रहा है। इसके अलावा मैक्स में 25 मरीज, इंद्रप्रस्थ अपोलो में 15, मणिपाल अस्पताल में 10, फोर्टिस (वसंतकुंज) कम से कम 3 मरीज भर्ती है। राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस को घोषित किया 'महामारी'

राजस्थान सरकार ने म्यूकर माइकोसिस यानी ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है। राजस्थान महामारी अधिनियम-2020 की धारा-3 की सहपठित धारा-4 के तहत म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) को संपूर्ण राज्य में महामारी (Epidemic) व अधिसूचनीय रोग अधिसूचित किया गया है। बता दे, राजधानी जयपुर में ही 100 से ज्यादा मरीज हैं, जो पिछले कुछ दिनों में ब्लैक फंगस की शिकायत के बाद अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। वहीं इस बीमारी की शिकायत के कई मरीज अब प्रदेश के दूसरे इलाकों से भी जयपुर रैफर होने लगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका