न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP: बाढ़ से 7 जिलों के 1225 गांव प्रभावित, SDRF की 29 टीमें तैनात

7 जिलों के करीब सैकड़ों गांव इससे त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, ग्वालियर, भिंड और रीवा जैसे जिलों में लगभग 1225 गांव प्रभावित हुए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Aug 2021 2:31:43

 MP: बाढ़ से 7 जिलों के 1225 गांव प्रभावित, SDRF की 29 टीमें तैनात

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बाढ़ के चलते स्थिति बेहद खराब चल रही है। 7 जिलों के करीब सैकड़ों गांव इससे त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, ग्वालियर, भिंड और रीवा जैसे जिलों में लगभग 1225 गांव प्रभावित हुए हैं। कुल 200 गांव पानी से घिरे हुए हैं। इन जिलों से अब तक 5800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि करीब 1400 लोग अभी भी बाढ़ में फंसे हुए हैं।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ की 29 टीमें, एनडीआरएफ की 3 टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर जिलों के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में सेना की 4 टुकड़ियां लोगों को बचा रही हैं। वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने भी बचाव कार्य फिर से शुरू कर दिया है।

दतिया जिले में पिछले 24 घंटों में सिंध नदी के उफान की वजह से तीन पुल बह गए हैं। इससे दतिया का ग्वालियर जिले से सड़क संपर्क टूट गया है। नवीनतम पुल जो बह गया वह सेवड़ा क्षेत्र में था। दूसरे पुल में दरार के कारण NH-3 भी बंद है।

पार्वती नदी के स्तर में गिरावट के बावजूद मुरैना और भिंड जिले चिंता का नया कारण हैं, क्योंकि कोटा बैराज से पानी छोड़ने के कारण चंबल नदी उफान पर है।

सीएम ने बताया, 'चंबल नदी के पास निचले इलाकों में आबादी को मुरैना और भिंड जिलों में सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।'

उधर, श्योपुर जिले में दूरसंचार ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। एक पुल में दरार आने के बाद दतिया जिले में NH-3 पर आवागमन बंद कर दिया गया है।

madhya pradesh,flood,7 district affected by flood

माता मंदिर का पुल बह गया

मड़ीखेड़ा डैम से पहले 12 हजार 500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, अब 10 हजार 500 क्यूसेक कर दिया गया है। डैम से पानी छोड़ने से प्रभावित होने वाले गांव के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। डैम से पानी छोड़े जाने की वजह से सिंध नदी ने रौद्र रूप ले लिया। सिंध नदी के तेज पानी में गोराघाट के नजदीक लांच का पुल और रतनगढ़ वाली माता मंदिर का पुल बह गया। सिंध नदी पर बने लांच और रतनगढ़ माता मंदिर पुल की उम्र दस साल से कम थी। 2013 में इसी पुल पर मची भगदड़ में 115 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?