न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : बाग में घूमने आए लोगों पर टूटा पागल कुत्ते का कहर, 8 लोगों को बनाया शिकार, फिर हो गई उसकी मौत

अलवर शहर के कंपनी बाग में आज बुधवार को एक पागल कुत्ते का कहर देखने को मिला जिसने 8 लोगों को अपना शिकार बनाया और उसके बाद कुत्ते की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Sep 2021 12:10:34

अलवर : बाग में घूमने आए लोगों पर टूटा पागल कुत्ते का कहर, 8 लोगों को बनाया शिकार, फिर हो गई उसकी मौत

अलवर शहर के कंपनी बाग में आज बुधवार को एक पागल कुत्ते का कहर देखने को मिला जिसने 8 लोगों को अपना शिकार बनाया और उसके बाद कुत्ते की मौत हो गई। निर्भया पुलिस टीम से सुनीता मीणा व उमा कुमारी तुरंत मौके पर पहुंची थी, लेकिन नगर परिषद की टीम नहीं आई। कंपनी बाग में कई लोगों को लहूलुहान करने के बाद लोगों ने कुत्ते को घेरा। उसे तार से बांधकर कंपनी बाग के गेट के बांध दिया। उससे पहले कुत्ता बेहोश हो चुका था। कुछ देर तक कुत्ता गेट पर ही बंधा रहा। इसके बाद कुत्ते को एक-दो लट्ठ मारे। तब उसकी जान निकल गई।

कुत्ता एक बुजुर्ग की पूरी नाक तो महिला का एक कान चबा गया। एक युवक के दोनों होठ खा गया। इनके अलावा कुत्ते ने 5 अन्य लोगों को भी काटा। ये लोग खून से लथपथ कंपनी बाग से निकले। उसी समय पहुंची चेतक व निर्भया टीम ने घायलों को देखा तो उन्हें लगा किसी का झगड़ा हो गया है। बाद में पता लगा कि कंपनी बाग में पागल कुत्ते ने रिटायर्ड कर्मचारी हजारी लाल शर्मा सहित 8 लोगों को काट लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। लोगों को पता लगा कि कंपनी बाग में पागल कुत्ते ने कई लोगों को काट लिया है। यह सुनकर लोग कंपनी बाग से वापस घर चल दिए।

यहां चेतक पुलिस व निर्भया पुलिस टीम मौजूद रही, लेकिन काफी देर तक नगर परिषद से टीम नहीं आई। कुत्ते की मौत के बाद परिषद की टीम उसे उठाकर ले गई। उधर, कंपनी बाग विकास समिति के सौरभ शर्मा व मुरारी पाराशर ने बताया कि कंपनी बाग में काफी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते हैं। सौरभ शर्मा ने कहा कि दो दिन में यह कुत्ता 10 से 12 लोगों को काट चुका है। मंगलवार को भी नगर परिषद को शिकायत दी थी। परिषद की टीम पहुंची भी, लेकिन कुत्ता नहीं मिला। अगले दिन उसी कुत्ते ने 8 लोगों को और काट लिया। कंपनी बाग समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि कुछ लोग कुत्ते व बंदरों को कंपनी बाग में खाद्य सामग्री डालकर जाते हैं। इनको ऐसा करने से पहले रोका भी गया, लेकिन अब गुपचुप आ जाते हैं। पहले भी शिकायत की जा चुकी है। इसके लिए जिम्मेदार गार्डों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
मक्का की ओर ड्रोन भेजने के सऊदी दावे को हूतियों ने बताया झूठ, कहा- नहीं बनाया पवित्र शहर को निशाना
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
UPI चार्ज के फैसले पर संजय निषाद ने उठाए सवाल, बोले- आम जनता पर नहीं बढ़ना चाहिए बोझ
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
अमिताभ बच्चन अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में बनाएंगे धर्मशाला, 15 करोड़ की जमीन पर होगा निर्माण
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत