न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन में हुई हिंसा को लेकर गरमाई राजनीति, सपा प्रमुख ने योगी सरकार पर बोला हमला, ठहराया जिम्मेदार

अखिलेश यादव ने कहा कि अपने आप को अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी के गुंडों ने महिला की इज्जत को तार-तार किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Jul 2021 3:04:58

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन में हुई हिंसा को लेकर गरमाई राजनीति, सपा प्रमुख ने योगी सरकार पर बोला हमला, ठहराया जिम्मेदार

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल करने के दौरान कई जिलों से हिंसा, मारपीट, प्रत्याशियों के पर्चे फाड़े जाने, छीनने और अभद्रता के मामले सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। सपा प्रमुख ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में गुंडों को आजादी दे रखी है। उन्‍होंने कहा कि जो अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं, उन्‍हें चिह्नित किया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अपने आप को अनुशासित पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी के गुंडों ने महिला की इज्जत को तार-तार किया। हमें दुख है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा के लोग इस स्तर तक उतर आए हैं। जिन्होंने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, सब भाजपा के गुंडे हैं। भाजपा ने पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और अब ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीतने के लिए पूरे प्रदेश के हर ब्लॉक में नंगा नाच और खुली गुंडागर्दी की।

एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन कराने के लिए प्रस्तावक और प्रत्याशियों को ब्लॉक तक पहुंचने से रोकने के लिए भाजपा ने गुंडों का सहारा लिया। सरकार के इशारे पर प्रशासन ने भाजपा के साथ मिलकर यह नंगा नाच किया। सरकार को बताना चाहिए कि प्रदेश के हर ब्लॉक में हर जगह गुंडों को इतनी आजादी किसने दे रखी है? अखलेश यादव ने कहा कि पीड़ित महिला ने उनसे मुलाकात कर अपने लिए सम्मान की मांग की है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उन अधिकारियों को चिह्नित कर रही है, जिन्होंने यह सब कराया है। समय आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे। बीजेपी के कार्यकर्ता के तौर पर काम करने वाले अधिकारियों की लिस्ट तैयार है। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है, लोगों को अपमानित किया जा रहा है, उससे जनता में आक्रोश है। अखिलेश यादव ने साफ किया कि 2022 में यूपी में सपा का ही परचम लहराएगा। उन्हेंने सपा सरकार में हुए कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में अब सपा का लेपटॉप चलेगा, सपा की एंबुलेंस चलेगी और सपा के बनाए हुए एक्सप्रेस वे चलेंगे। जब अखिलेश से यूपी में ओवासी की एंट्री को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने ओवैसी की पार्टी को छोटा दल कह दिया। अखिलेश ने ओवैसी को खुलेआम न्योता देते हुए कहा कि जो भी छोटे दल यूपी में बीजेपी को हराना चाहते है उनका सपा में स्वागत है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल