न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीसलपुर पाइपलाइन में लीकेज, आज शाम व कल सुबह जयपुर के बाशिंदों को नहीं मिलेगा पानी, कमोबेश पूरा शहर होगा प्रभावित

बीसलपुर से जयपुर आ रही लाइन में लीकेज होने के कारण पब्लिक हेल्थ एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (पीएचईडी) ने आज सुबह शटडाउन लिया है। इस दौरान बीसलपुर से पानी की सप्लाई को आज रात 9 बजे तक बंद रखा जाएगा। इसके कारण जयपुर शहर के 5 लाख घरों में आज शाम और कल सुबह होने वाली सप्लाई बंद रहेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 2:32:53

बीसलपुर पाइपलाइन में लीकेज, आज शाम व कल सुबह जयपुर के बाशिंदों को नहीं मिलेगा पानी, कमोबेश पूरा शहर होगा प्रभावित

जयपुर। बीसलपुर से जयपुर आ रही लाइन में लीकेज होने के कारण पब्लिक हेल्थ एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (पीएचईडी) ने आज सुबह शटडाउन लिया है। इस दौरान बीसलपुर से पानी की सप्लाई को आज रात 9 बजे तक बंद रखा जाएगा। इसके कारण जयपुर शहर के 5 लाख घरों में आज शाम और कल सुबह होने वाली सप्लाई बंद रहेगी।

पीएचईडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय सिंह राठौड़ ने बताया- जयपुर में जयसिंहपुरा के पास 2300 एमएम व्यास की एमएस ट्रांसमिशन लाइन में लीकेज हो गया है। इसकी मरम्मत के लिए बीसलपुर परियोजना से आज सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक शटडाउन लिया है। इस शटडाउन के कारण जयपुर शहर आज शाम की पानी सप्लाई नहीं होगी। इसके साथ ही एक अक्टूबर को सुबह भी सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया- कल शाम को पानी की सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।

कमोबेश पूरा जयपुर शहर होगा प्रभावित

जगतपुरा, खोनागोरियान, इन्दिरा गांधी नगर, मुहाना मोड़, जामडोली, प्रतापनगर क्षेत्र, सांगानेर क्षेत्र, दुर्गापुरा, मालवीय नगर, बापूनगर, महेशनगर, बरकत नगर, सिविललाईन, ज्योतिनगर, शान्तिनगर, सिंधी कॉलोनी, आदर्शनगर, जवाहर नगर, ट्रक स्टेंड, मानसरोवर, श्याम नगर, विद्युत नगर संजय नगर, ऑफिसर कैम्पस, झोटवाड़ा, बनीपार्क, अम्बाबाड़ी, सुभाषनगर, वीकेआई, विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, शास्त्री नगर, गोपालबाड़ी, चारदीवारी क्षेत्र के घाटगेट, बासबदनपुरा, हीदा की मोरी और गोविंदनगर क्षेत्र में शाम की पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी।

5 लाख से ज्यादा कनेक्शन

जयपुर शहर में बीसलपुर का पानी 5 लाख घरों में सप्लाई किया जाता है। इसके अलावा अन्य जगहों पर ट्यूबवेल और टैंकर के जरिए पानी की सप्लाई होती है। जयपुर में रोजाना बीसलपुर से 400MLD से ज्यादा पानी सप्लाई होता है।

6 करोड़ रुपए का सालाना मेंटेनेंस का खर्चा

पीएचईडी ने इस लाइन के मेंटेनेंस का काम जेसीकेसी कंपनी को दे रखा है। इसके लिए 6 करोड़ रुपए सालाना खर्च हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बार-बार लाइन में लीकेज हो रहा है। लाइनों में बार-बार लीकेज होने से अब सवाल उठना लाजमी है। प्रोजेक्ट से जुड़े इंजीनियरिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। न मॉनिटरिंग ठीक से हो रही है, न ही फर्म काम हैंडल कर पा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट