न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाषा धर्म नहीं होती: सुप्रीम कोर्ट ने उर्दू साइनबोर्ड के इस्तेमाल को बताया वैध

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में उर्दू साइनबोर्ड विवाद पर फैसला सुनाते हुए कहा कि 'भाषा किसी धर्म की नहीं होती'। अदालत ने उर्दू को गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बताया और संवाद व विविधता की अहमियत को रेखांकित किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 2:50:48

भाषा धर्म नहीं होती: सुप्रीम कोर्ट ने उर्दू साइनबोर्ड के इस्तेमाल को बताया वैध

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को महाराष्ट्र के एक नगर परिषद कार्यालय में उर्दू भाषा के साइनबोर्ड को लेकर आए विवाद में अहम फैसला सुनाया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि “भाषा किसी धर्म की नहीं होती, वह एक समुदाय, क्षेत्र और लोगों की होती है।” इसके साथ ही अदालत ने उर्दू भाषा को "गंगा-जमुनी तहज़ीब की बेहतरीन मिसाल" करार दिया।

न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की खंडपीठ ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा, जिसमें कहा गया था कि महाराष्ट्र स्थानीय प्राधिकरण (राजभाषा) अधिनियम, 2022 के तहत उर्दू के प्रयोग पर कोई कानूनी रोक नहीं है।

यह याचिका एक पूर्व पार्षद द्वारा दाखिल की गई थी, जिन्होंने अकोला जिले की पाटूर नगर परिषद के कार्यालय में उर्दू भाषा के साइनबोर्ड पर आपत्ति जताई थी।

न्यायमूर्ति धूलिया ने अपने निर्णय की शुरुआत मौलूद बेंज़ादी के प्रसिद्ध उद्धरण से की:

"जब आप कोई नई भाषा सीखते हैं, तो आप सिर्फ बोलना और लिखना नहीं सीखते, आप एक उदार, सहनशील और करुणामयी दृष्टिकोण भी अपनाते हैं।"

अदालत ने कहा, “आइए हम इस मूल अवधारणा को समझें—भाषा धर्म नहीं है। भाषा किसी एक धर्म का प्रतिनिधित्व नहीं करती। भाषा संवाद का माध्यम है, जो विभिन्न विचारों और आस्थाओं वाले लोगों को जोड़ती है, न कि उन्हें विभाजित करती है।”

न्यायालय ने आगे कहा कि किसी भाषा को किसी समुदाय की सांस्कृतिक और सभ्यतागत पहचान के रूप में देखे जाने की आवश्यकता है।

“उर्दू भाषा गंगा-जमुनी तहज़ीब की सबसे सुंदर मिसाल है, जो उत्तर और मध्य भारत की मिली-जुली सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। किसी भी भाषा का मूल उद्देश्य संवाद है और वही इसका प्राथमिक कार्य रहना चाहिए।”

अदालत ने यह भी कहा कि उर्दू जैसी भाषाओं के खिलाफ जो सामाजिक विरोध देखा जाता है, वह अक्सर भ्रांतियों और पूर्वाग्रहों पर आधारित होता है।

“हमें अपनी धारणाओं और पूर्वाग्रहों को उस वास्तविकता की कसौटी पर परखना होगा, जो इस देश की विविधता है। यही विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत है, कमज़ोरी नहीं।”

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र में लोग उर्दू भाषा से परिचित हैं, तो सरकारी साइनबोर्ड पर इसे मराठी के साथ-साथ स्थान देना बिल्कुल उचित है।

“यदि नगर परिषद क्षेत्र के निवासी उर्दू समझते हैं, तो नगर परिषद के साइनबोर्ड पर मराठी के साथ उर्दू का उपयोग किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।”

अंत में अदालत ने एक व्यापक सांस्कृतिक समावेश की अपील करते हुए कहा:

“आइए, हम उर्दू से और हर भाषा से मित्रता करें।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका