न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'हम व्यंग्य की अहमियत समझते हैं, लेकिन इसकी भी एक...', कुणाल कामरा के 'गद्दार' वाली टिप्पणी पर एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी, कहा- 'व्यंग्य की सीमा होनी चाहिए।' इस मामले में पुलिस ने कुणाल को समन जारी किया और उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 10:48:52

'हम व्यंग्य की अहमियत समझते हैं, लेकिन इसकी भी एक...', कुणाल कामरा के 'गद्दार' वाली टिप्पणी पर एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की विवादित टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हम व्यंग्य की अहमियत समझते हैं, लेकिन इसकी भी एक सीमा होनी चाहिए।" साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह मुंबई के एक स्टूडियो में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ का समर्थन नहीं करते, लेकिन हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। गौरतलब है कि कुणाल कामरा ने एक विवादित कविता के जरिए एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा था, जिससे वह कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। इस मामले में पुलिस ने उन्हें समन जारी कर दिया है और आज सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है। पहले, MIDC पुलिस ने कुणाल के खिलाफ शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की थी, जिसे बाद में जांच के लिए खार पुलिस को ट्रांसफर किया गया। अब खार पुलिस ने कुणाल कामरा के घर समन भेजा है। चूंकि वह इस समय मुंबई से बाहर हैं, पुलिस ने समन उनके पिता को सौंप दिया। इसके अलावा, पुलिस ने उन्हें व्हाट्सएप पर भी नोटिस भेजा है और जल्द से जल्द पूछताछ के लिए हाजिर होने के निर्देश दिए हैं।

कुणाल कामरा का विवादित जोक – क्या कहा था कॉमेडियन ने?

महाराष्ट्र की राजनीति और वहां के चुनावी समीकरणों पर कटाक्ष करते हुए स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विभाजित गुटों का जिक्र किया। उन्होंने अपने मजाक में कहा कि इस पूरे ‘चलन’ की शुरुआत ‘एक आदमी’ ने की और उसके संदर्भ में ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल किया। कुणाल कामरा ने कहा, "जो महाराष्ट्र के चुनाव में हुआ है, उसे देखना पड़ेगा… पहले शिवसेना बीजेपी से बाहर आ गई, फिर शिवसेना शिवसेना से बाहर आ गई, फिर NCP NCP से बाहर आ गई… अब एक वोटर को 9 बटन दे दिए गए हैं, सब कन्फ्यूज हो गए हैं! लेकिन यह सब शुरू करने वाला एक ही व्यक्ति था… वो मुंबई के एक बहुत ही खास जिले से आता है – ठाणे!"

'मैं माफी नहीं मांगूंगा' – कुणाल कामरा का दो टूक जवाब

एकनाथ शिंदे पर विवादित कविता लिखने को लेकर बढ़ते विवाद के बीच स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बीती रात एक बयान जारी किया। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने साफ कह दिया कि वह किसी भी हाल में माफी नहीं मांगेंगे। कुणाल ने लिखा, "मैं माफी नहीं मांगूंगा। मैं इस भीड़ से नहीं डरता और न ही अपने बेड के नीचे छिपकर इसके शांत होने का इंतजार करूंगा। मैंने वही कहा जो मिस्टर अजीत पवार (पहले डिप्टी सीएम) ने श्री एकनाथ शिंदे (दूसरे डिप्टी सीएम) के बारे में कहा था।"

'हैबिटेट मेरी कॉमेडी के लिए जिम्मेदार नहीं है'

कुणाल कामरा ने अपने स्टेटमेंट में अपने शूटिंग वेन्यू पर शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामे और तोड़फोड़ की कड़ी आलोचना की। उन्होंने लिखा, "एंटरटेनमेंट वेन्यू केवल एक मंच है, जहां हर तरह के शो होते हैं। 'हैबिटेट' (या कोई अन्य जगह) मेरी कॉमेडी के लिए जिम्मेदार नहीं है। किसी राजनीतिक दल के पास यह तय करने का अधिकार नहीं कि मैं क्या कहूं या करूं। एक कॉमेडियन के शब्दों पर किसी वेन्यू पर हमला करना उतना ही बेवकूफी भरा है, जितना टमाटर से लदे ट्रक को पलटना, सिर्फ इसलिए कि आपको परोसा गया बटर चिकन पसंद नहीं आया।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत