न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुमारस्वामी का दावा, मई 2024 के बाद कर्नाटक में गिर जाएगी कांग्रेस सरकार, एक मंत्री के साथ भाजपा में शामिल होंगे 60 विधायक

कुमारस्वामी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार मई 2024 के बाद गिर जाएगी। एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कुमारस्वामी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं करेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Dec 2023 4:47:07

कुमारस्वामी का दावा, मई 2024 के बाद कर्नाटक में गिर जाएगी कांग्रेस सरकार, एक मंत्री के साथ भाजपा में शामिल होंगे 60 विधायक

नई दिल्ली। राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में हार के बाद कांग्रेस को भारत के एक दक्षिणी राज्य ने संजीवनी दी है। कांग्रेस तेलंगाना में मिली जीत का आनंद ले रही है, रेवंत रेड्डी सीएम बनने के बाद ताबड़तोड़ फैसला ले रहे हैं। पार्टी को ऐसा लग रहा है कि भले ही हिंदी पट्टी के राज्यों में उनकी दावेदारी कमजोर हुई है लेकिन दक्षिण उनके लिए मजबूत किला बनकर तैयार हो गया है। लेकिन इसी बीच जनता दल सेक्युलर के नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम एच डी कुमारस्वामी ने यह कहकर राज्य की राजनीति को गरमा दिया है कि यहां की सरकार गिर सकती है। पिछले कुछ वर्षों में यहां की राजनीति में ऐसे खूब ड्रामे हुए हैं। इसलिए कुमारस्वामी के दावे को खारिज भी नहीं किया जा सकता।

क्या बोले कुमारस्वामी

एच डी कुमारस्वामी ने हासन में दावा किया कि सत्ताधारी कांग्रेस के एक बड़े मंत्री जिनका सरकार में काफी प्रभाव है उन पर केंद्र द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मामलों से बचना चाहते हैं, जिसके कारण वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पूर्व सीएम ने दावा किया कि वह मंत्री 50 से 60 विधायकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं और वह पिछले कई दिनों से भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं के साथ इस मसले पर बातचीत कर रहे हैं।

2024 के बाद सरकार गिर जाएगी

कुमारस्वामी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार मई 2024 के बाद गिर जाएगी। एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कुमारस्वामी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं करेगी। मैं लोगों की आवाज़ बनना जारी रखूंगा। ऐसा मत सोचो कि कोई काम हाथ में नहीं लिया, हमें छह महीने का समय दीजिए, यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं स्थानीय विधायक के साथ खड़ा रहूं और काम कराऊं हमारे विधायक पर क्रोधित न हों।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती