न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम हमले के अगले ही दिन कुलगाम में मुठभेड़, TRF का शीर्ष आतंकी घिरा

आतंकी हमले के ठीक एक दिन बाद कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का एक शीर्ष कमांडर सुरक्षा घेरे में आ गया है। TRF, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक प्रमुख सहयोगी संगठन माना जाता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Apr 2025 7:55:25

पहलगाम हमले के अगले ही दिन कुलगाम में मुठभेड़, TRF का शीर्ष आतंकी घिरा

कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के ठीक एक दिन बाद कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का एक शीर्ष कमांडर सुरक्षा घेरे में आ गया है। TRF, पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का ही एक प्रमुख सहयोगी संगठन माना जाता है।

मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के तंगमर्ग इलाके में हो रही है। सूत्रों के अनुसार, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और ऑपरेशन अब भी जारी है।

इससे पहले बुधवार सुबह, भारतीय सेना ने बारामुला जिले में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और पाकिस्तानी करेंसी बरामद की गई है।

गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर, पहलगाम के बायसारन घास के मैदान में छह आतंकियों ने अचानक हमला बोलते हुए वहां मौजूद पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। यह इलाका घने चीड़ के जंगलों से घिरा हुआ है और यहां केवल पैदल या घोड़े के जरिए पहुंचा जा सकता है। हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे—एक यूएई से और एक नेपाल से।

पीएम और गृहमंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो हमले के समय सऊदी अरब दौरे पर थे, उन्होंने अपना दौरा बीच में ही रद्द कर दिल्ली लौटकर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक की।

गृह मंत्री अमित शाह ने हमले के कुछ घंटों बाद ही श्रीनगर पहुंचकर उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की और घटनास्थल का दौरा करते हुए पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की।

विपक्ष ने जताई चिंता, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

पूर्व मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने हमले को "हाल के वर्षों में नागरिकों पर हुआ सबसे बड़ा हमला" बताया।

देशभर से नेताओं ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति शोक और एकजुटता व्यक्त की है।

इस हमले के बाद पूरे कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी गई है और सघन तलाशी अभियान जारी है ताकि हमले के जिम्मेदार सभी आतंकियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत