न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुचामन सिटी: नौकर पर चाकू से हमला, मालिक को मारपीट के बाद बंधक बनाकर की लाखों की लूट

नावां शहर में बीती देर रात मुख्य बाजार स्थित रघुनाथ मंदिर के पास एक घर में नकाबपोश लुटेरों ने नौकर पर चाकू से हमला किया और मकान मालिक को मारपीट के बाद बंधक बनाकर लाखों रुपए की नकदी और जेवर लूट लिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 22 Jan 2025 6:08:20

कुचामन सिटी: नौकर पर चाकू से हमला, मालिक को मारपीट के बाद बंधक बनाकर की लाखों की लूट

कुचामनसिटी। नावां शहर में बीती देर रात मुख्य बाजार स्थित रघुनाथ मंदिर के पास एक घर में नकाबपोश लुटेरों ने नौकर पर चाकू से हमला किया और मकान मालिक को मारपीट के बाद बंधक बनाकर लाखों रुपए की नकदी और जेवर लूट लिए।

मकान मालिक कमल कुमार खंडेलवाल ने बताया कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे। घर में केवल वे और उनका कर्मचारी मुबारक अली मौजूद था। अचानक पीछे के रास्ते से तीन नकाबपोश लुटेरे घर में घुसे। मुबारक अली ने उनका विरोध किया तो लुटेरों ने चाकू से हमला करके उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की और बंधक बना लिया।

कमल कुमार ने बताया कि लुटेरों ने उसे चाकू से धमका करके आलमारी की चाबी छीनी और लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में करीब 25 से 30 लाख रुपए की लूट होने की जानकारी सामने आई है।

दो संदिग्ध हिरासत में

पुलिस उपाधीक्षक अरविंद विश्नोई ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नावां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नावां के उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने और लोकेशन ट्रेस करने का काम शुरू कर दिया है।

उन्होंने बताया कि वे स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं। दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। एफएसएल टीम को भी सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया। स्थानीय निवासी अशोक, रामेश्वर लाल, मधुसूदन और विकास कुमार आदि ने बताया कि इसी घर में दो महीने पहले भी चोरी की घटना हुई थी, लेकिन पुलिस ने उस समय भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में नावां शहर में यह पांचवीं बड़ी चोरी की घटना है। बढ़ते अपराधों से परेशान स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त और सख्त करने की मांग की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट