न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा: तेज रफ्तार कार ने बाइक के उड़ाए परखच्चे, 8 महीने के बेटे समेत 4 की दर्दनाक मौत, झाड़ियों में गिरे शव

कोटा के सुल्तानपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, कार और बाइक की टक्कर में चारों की जान गई। पुलिस जांच कर रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 12:25:11

कोटा: तेज रफ्तार कार ने बाइक के उड़ाए परखच्चे, 8 महीने के बेटे समेत 4 की दर्दनाक मौत, झाड़ियों में गिरे शव

कोटा। कोटा जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। इटावा-धनावा रोड पर मोरपा चौराहे के पास कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सड़क से करीब पांच फीट दूर गड्ढे में जा गिरे।

दरअसल तेज़ रफ्तार कार ने बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बच्चों समेत दंपति की मौत हो गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भयावह था कि चारों शव उछल कर झाड़ियों में इधर-उधर जा गिरे। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतकों में पति-पत्नी, उनका आठ महीने का बेटा और साले की बेटी शामिल हैं। चारों एक ही बाइक पर सवार होकर श्योपुर से अपने गांव भोरां लौट रहे थे।

दुघर्टना के बारे में डीएसपी राजेश ढाका ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच हुआ। बाइक सवारों में से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आठ माह के बच्चे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। बाइक सवारों की पहचान भोरां निवासी बीरा उर्फ लियाकत (29), उसकी पत्नी सितारा (27), बेटा लइक (8 माह) और साले की बेटी जोया (17) के रूप में हुई है।

बीरा सिमलिया क्षेत्र में वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। परिवार किसी रिश्तेदार की मृत्यु पर बैठकर गेंता से अपने गांव लौट रहा था। नोताडा के पास नाले के समीप उनकी बाइक को सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी।

kota road accident,sultanpur car bike collision,family dies in accident,itawa-dhanawa road crash,tragic crash in kota,bike and car collision,sultanpur traffic accident,tragic family death,kota district accident,fatal road accident,bike crash kota

हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस ड्राइवर कमलेश जाट और तबरु हुसैन मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत सुल्तानपुर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक तीन की मौत हो चुकी थी और बच्चे को बचाया नहीं जा सका।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सुल्तानपुर हॉस्पिटल पहुंचे। एक ही परिवार के चार लोगों के शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शवों का पोस्टमार्टम सुल्तानपुर की मोर्चरी में किया जा रहा है।

kota road accident,sultanpur car bike collision,family dies in accident,itawa-dhanawa road crash,tragic crash in kota,bike and car collision,sultanpur traffic accident,tragic family death,kota district accident,fatal road accident,bike crash kota

कार में सवार लोगों को भी आई हल्की चोटें

हादसे में कार सवार तीन लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है। कार को जब्त कर लिया गया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज़ रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार सवार चार लोगों के भी बयान लिए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?