न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाली : किन्नर ने उठाई मजदूर की बेटी की शादी की जिम्मेदारी, गाजे-बाजे के साथ निकाली बिंदौली, उपहार में एलईडी, फ्रीज, 6 तोला सोना

मंगलवार शाम को पुराना बस स्टैंड हिजड़ों की हवेली से गाजे-बाजे के साथ कोमल की बंदौली निकाली गई। जो शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए पुराना बस स्टैंड स्थित सुराणा धर्मशाला पहुंची।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 2:00:05

पाली : किन्नर ने उठाई मजदूर की बेटी की शादी की जिम्मेदारी, गाजे-बाजे के साथ निकाली बिंदौली, उपहार में एलईडी, फ्रीज, 6 तोला सोना

पाली में हिंजड़ों की हवेली की गादीपति आशा कंवर ने मजदूर की बेटी की शादी की जिम्मेदारी उठाई हैं। मंगलवार शाम को पुराना बस स्टैंड हिजड़ों की हवेली से गाजे-बाजे के साथ कोमल की बंदौली निकाली गई। जो शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए पुराना बस स्टैंड स्थित सुराणा धर्मशाला पहुंची। पूरे रास्ते बंदोली में हिंजड़ों की हवेली की गादीपति आशा कंवर व अन्य किन्नर सहित कोमल के रिश्तेदार जमकर डांस करते नजर आए। हिजड़ों की हवेली की गादीपति आशा कंवर ने बताया कि इससे पहले उनकी ओर से आर्थिक रूप से कमजोर 20 परिवारों की बेटियों को अपनी बेटी मान शादी करवा चुके हैं। अब 21वीं शादी कोमल की करवा रहे हैं। शादी के बाद भी इनको अपनी देखभाल हमारी जिम्मेदारी मानते हैं।

बग्गी में सवार कोमल की बंदौली शहर में निकली तो हर कोई देखते ही रह गया तथा हिंजड़ों की हवेली की गादीपति आशा कंवर के इस कार्य की सराहना की। पुराना बस स्टैंड हिंजड़ों की हवेली के निकट एक किराए के मकान में कोमल अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की धूमधाम से शादी करने का जिम्मा हिंजड़ों की हवेली की गादीपति आशा कंवर ने उठाया। 22 नवम्बर को कोमल को पाठ बिठाने की रस्म की गई। 23 नवम्बर की शाम को शहर में धूमधाम से बंदौली निकाली गई। 24 को सुबह बारात नौखा मंडी से पाली पहुंची। शुभ मुर्हूत में कोमल के फेरे होंगे।

कोमल की शादी के दौरान व्यवस्थाओं में पूरे मोहल्ले के लोग, दुकानदार जुटे नजर आए। जैसे उनकी बेटी की शादी हो। हर कोई व्यवस्था देखने में लगा नजर आया। जिससे की कोमल की शादी में किसी तरह की कमी नहीं रहे। कोमल को गादीपति आशा कंवर द्वारा शादी में वह सबकुछ उपहार में दिया जा रहा हैं। जो एक पिता अपनी बेटी को शादी में देना चाहता हैं। पलंग, अलमारी, एलईडी, फ्रीज, 6 तोला सोने के आभूषण सहित अन्य घरेलू सामान कोमल को उसकी शादी में गादीपति की ओर से उपहार में दिया जा रहा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट