न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SI भर्ती परीक्षा को लेकर फिर बोले किरोड़ीलाल मीणा, क्यों नहीं हुई रद्द, सरकार के मुखिया से पूछो

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर कहा कि जांच एजेंसी, मंत्रिमंडल सब कमेटी और गृह विभाग ने अनुशंसा कर दी है, तो फिर परीक्षा रद्द होनी चाहिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 Jan 2025 4:56:03

SI भर्ती परीक्षा को लेकर फिर बोले किरोड़ीलाल मीणा, क्यों नहीं हुई रद्द, सरकार के मुखिया से पूछो

जयपुर। पेपर लीक के आरोपों से घिरी एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर सियासी और कानूनी घमासान मचा हुआ है। एक तरफ कांग्रेस हमलावर हो रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार ने कोर्ट में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 को फिलहाल रद्द नहीं करने का जवाब पेश किया है।
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर कहा कि जांच एजेंसी, मंत्रिमंडल सब कमेटी और गृह विभाग ने अनुशंसा कर दी है, तो फिर परीक्षा रद्द होनी चाहिए। परीक्षा रद्द नहीं हो रही है, तो फिर सरकार से ही पूछा जाए, क्यों रद्द नहीं हो रही है?

सरकार के मुखिया पूछो

सरकार के जवाब पर कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि तीन-चार फर्जी एसआई को पकड़ने में भी समय लग जाता है। 1 साल की लंबी एक्सरसाइज में अभी तक 50 सब इंस्पेक्टर पकड़े गए हैं। एक आरपीएससी का मेंबर पकड़ा गया था, बाबूलाल कटारा। उसने यह बयान दिया था कि रामूराम रायका को एक महीने पहले पेपर मिल गया था। प्रिंट होने से पहले पेपर बाहर आ गया था। कोर्ट में जो मामला पेंडिंग है उस पर कोई विशेष कमेंट तो नहीं कर सकते, लेकिन एसओजी ने पेपर रद्द करना माना है, पुलिस हैडक्वाटर ने पेपर रद्द करने की बात कही, एडवोकेट जनरल की राय भी रद्द करने की थी। कैबिनेट सब कमेटी ने भी रद्द करने को कहा है। अब परीक्षा रद्द क्यों नहीं हो रही, सरकार के मुखिया से पूछें।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई मैंने लड़ी थी और भावनात्मक रूप से इस मुद्दे से जुड़ा हुआ हूं। मैं तो यह चाहूंगा और मुख्यमंत्री से निवेदन करूंगा कि बहु संख्यक लोग चाहते हैं कि कार्रवाई होनी चाहिए। रद्द नहीं करेंगे, तो थानों में फर्जी थानेदार बड़ी संख्या में पहुंच जाएंगे। ऐसे में लॉ एंड आडर की क्या स्थिति होगी। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

दरअसल किरोड़ी लाल मीणा तबादलों से जुड़े मुद्दे को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात करने उनके बंगले पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया ने उनसे एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार की ओर से हाईकोर्ट में दिए गए जवाब पर सवाल किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट