न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल: एर्नाकुलम के कन्वेंशन सेंटर में सीरियल बम ब्लास्ट, 1 मरा 35 घायल

केरल के एर्नाकुलम में तीन दिवसीय प्रार्थना सभा के आखिरी दिन रविवार को एक कन्वेंशन सेंटर में सीरियल बम ब्लास्ट हुआ। अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसमें अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं, करीब 35 से ज्यादा लोग घायल हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 29 Oct 2023 2:15:45

केरल: एर्नाकुलम के कन्वेंशन सेंटर में सीरियल बम ब्लास्ट, 1 मरा 35 घायल

केरल के एर्नाकुलम में तीन दिवसीय प्रार्थना सभा के आखिरी दिन रविवार को एक कन्वेंशन सेंटर में सीरियल बम ब्लास्ट हुआ। अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसमें अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं, करीब 35 से ज्यादा लोग घायल हैं। कलामसेरी पुलिस के मुताबिक, यह धमाका उस वक्त हुआ, जब कई लोग प्रार्थना सभा के लिए जुटे थे। पुलिस के मुताबिक, पहला धमाका सुबह 9 बजे के करीब हुआ। अगले कुछ मिनटों में एक के बाद एक ब्लास्ट हुए।

ब्लास्ट के बाद अस्पताल अलर्ट

रविवार को तीन दिवसीय प्रार्थना सभा का आखिरी दिन था। अधिकारियों के मुताबिक, जिस वक्त यह धमाके हुए उस दौरान प्रार्थना सभा में करीब दो हजार लोग जुटे थे। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के ने कहा कि कालामसेरी धमाके को लेकर उन्होंने सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही छुट्टी पर गए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को तुरंत काम पर लौटने के लिए कहा है।

पुलिस को फोन कर मांगी मदद

ब्लास्ट के संबंध में केरल पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 9 बजे विस्फोट के बाद पुलिस के पास मदद के लिए फोन आने लगा था। तुरंत पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. विस्फोट के बाद पुलिस की मदद के लिए सैकड़ों लोग जुट गए थे।

3-4 ब्लास्ट हुए

स्थानीय लोगों ने बताया है कि कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज आखिरी दिन था। जिस समय धमाका हुआ उस समय हॉल में दो हजार से अधिक लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि एक के बाद एक 3-4 ब्लास्ट हुए जिनमें कई लोग घायल हुए हैं।

गृहमंत्री ने NIA को दिए जांच के आदेश

घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से फोन पर बात की और एक कन्वेंशन सेंटर में बम विस्फोट के बाद राज्य की स्थिति के बारे में जाना। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक गृहमंत्री अमीत शाह ने एनआईए और एनएसजी को भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच करने का निर्देश दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत