न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल: चर्च के अंदर मिला मानव कंकाल, पुलिस ने शुरू की जांच

केरल के कोल्लम में एक चर्च परिसर के पास स्थित कब्रिस्तान के पास एक सूटकेस में मानव कंकाल मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह कई साल पुराना मामला लग रहा है, जिसे हत्या से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 3:09:28

केरल: चर्च के अंदर मिला मानव कंकाल, पुलिस ने शुरू की जांच

केरल के कोल्लम में स्थित एक चर्च परिसर में एक रहस्यमयी सूटकेस के अंदर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। यह कंकाल सीएसआई चर्च के कब्रिस्तान के पास बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई कि यह एक मानव कंकाल है।

पुराने मिसिंग केस से जोड़े जा रहे सुराग

India TV की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का मानना है कि यह कंकाल कई साल पुराना हो सकता है और संभवतः यह एक हत्या का मामला हो सकता है। वैज्ञानिक तरीकों से जांच शुरू कर दी गई है, साथ ही पुराने गुमशुदगी के मामलों को भी खंगाला जा रहा है।

कंकाल काफी हद तक सड़ चुका है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने इसे जानबूझकर सूटकेस में बंद कर चर्च के पास फेंक दिया होगा। यह सूटकेस उस समय चर्च के कर्मचारियों को मिला जब वे सुबह पाइपलाइन मार्ग पर काम कर रहे थे। कंकाल मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जनवरी में फ्रिज से मिली थीं मानव हड्डियां, इलाके में मचा था हड़कंप

इससे पहले, जनवरी 2025 में एक घर के अंदर रखे फ्रिज से मानव खोपड़ियां और हड्डियां मिलने का मामला सामने आया था। यह घर लगभग 12 एकड़ जमीन पर बना हुआ था और पिछले 12 सालों से वीरान पड़ा था। सुनसान होने के कारण यहां असामाजिक तत्वों का आना-जाना बढ़ गया था।

स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद जब पुलिस ने घर की तलाशी ली, तो फ्रिज के अंदर प्लास्टिक बैग में पैक की गईं मानव खोपड़ियां और हड्डियां बरामद हुईं। इस चौंकाने वाली घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया था।

केरल के चोट्टानिकारा का था मामला

यह मामला केरल के चोट्टानिकारा का था, जहां पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी। जिस घर से यह अवशेष बरामद हुए, वह एक डॉक्टर का था, जो लंबे समय से कोच्चि में रह रहे थे, जबकि उनके बच्चे विदेश में बस चुके थे। पुलिस अब तक इस रहस्यमयी मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत