न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल उच्च न्यायालय ने धार्मिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने पर लगाया प्रतिबंध, कहा किसी धार्मिक किताब में ऐसा नहीं लिखा. . .

हाई कोर्ट ने कहा, मैं कोच्चि और अन्य जिलों के पुलिस आयुक्त की सहायता से डिप्टी कलेक्टर को निर्देश देता हूं कि वे सभी धार्मिक स्थानों पर छापेमारी करें और सभी धार्मिक स्थानों में अवैध रूप से रखे गए पटाखों को अपने कब्जे में लें और निर्देश जारी करें कि अब से कोई पटाखे न चलाएं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Nov 2023 3:33:47

केरल उच्च न्यायालय ने धार्मिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने पर लगाया प्रतिबंध, कहा किसी धार्मिक किताब में ऐसा नहीं लिखा. . .

केरल हाई कोर्ट ने शुक्रवार को धार्मिक स्थानों पर गलत समय पर पटाखे फोड़ने पर बैन लगा दिया। न्यायमूर्ति अमित रावल की पीठ ने राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को सभी धार्मिक स्थानों पर छापेमारी करने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा गया कि एसीपी के नेतृत्व में टीम बनाकर एक्शन लिया जाए। हाई कोर्ट ने कहा, ‘मैं कोच्चि और अन्य जिलों के पुलिस आयुक्त की सहायता से डिप्टी कलेक्टर को निर्देश देता हूं कि वे सभी धार्मिक स्थानों पर छापेमारी करें और सभी धार्मिक स्थानों में अवैध रूप से रखे गए पटाखों को अपने कब्जे में लें और निर्देश जारी करें कि अब से कोई पटाखे न चलाएं।’ जस्टिस रावल ने अपने आदेश में कहा कि कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने पर अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाएगी।

गौरतलब है कि देश में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों ने पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब इस सूची में केरल का नाम भी जुड़ गया है। दिवाली से पहले ही देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है।

गलत समय पर धार्मिक स्थालों पर पटाखे फोड़ने पर रोक

केरल में धार्मिक स्थलों पर पटाखे फोड़ने को रोकने के लिए केरल उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप की मांग करने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए, अदालत ने कोचीन और अन्य जिलों में उप कलेक्टरों, पुलिस आयुक्तों को निर्देश जारी करने का निर्देश दिया कि अब से कोई भी पटाखे नहीं जलाए जाएंगे। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस अदालत ने भी आधी रात के बाद भी पटाखों को शोर सुना था।

याचिकाकर्ताओं ने दी ये दलील

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि कुछ मंदिर के पास ही विस्फोटक लाइसेंस हैं। उन्होंने दलील दी है कि जिला कलेक्टर को ऐसे लाइसेंस नहीं दिए जाने चाहिए। पटाखे फोड़ने से ध्वनि और वायु प्रदूषण के साथ साथ शांति भी भंग होती है।

हाई कोर्ट ने की ये टिप्पणी

अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया किसी भी धार्मिक पुस्तक में भगवान को प्रसन्न करने के लिए पटाखे फोड़ने का कोई आदेश नहीं है। केरल के सभी धार्मिक स्थलों पर पटाखे फोड़ने से रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग करने वाली याचिका पर हाई कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत