न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

30 जून से शुरू होने वाली 43 दिनों की अमरनाथ तीर्थयात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं साथ ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और प्रधान सचिव नीतीश्वर कुमार ने यात्रा के लिए सलाह दी है कि भक्तों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Jun 2022 11:51:55

अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

30 जून से शुरू होने वाली 43 दिनों की अमरनाथ तीर्थयात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं साथ ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और प्रधान सचिव नीतीश्वर कुमार ने यात्रा के लिए सलाह दी है कि भक्तों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। नीतीश्वर कुमार ने कहा कि यात्रियों को सुबह सैर पर जाना चाहिए और सांस संबंधित व्यायाम करने चाहिए। उन्होंने यह भी सलाह दी कि यात्रा के दौरान गर्म कपड़े, खाने-पीने का जरूरी सामान तो रखना ही चाहिए साथ ही खुद को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। आपको बता दे, यह यात्रा 11 अगस्त 2022 को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी।

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए नीतीश्वर कुमार ने कहा कि जो यात्री अमरनाथ यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं या कराने जा रहे हैं, उन्हें रोजाना 4 से 5 घंटे सुबह या शाम जरूर टहलना चाहिए। इसके पीछे के कारणों को बताते हुए उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी 12,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। लिहाजा, यात्रियों को ऊंचाई वाले रास्ते पर चढ़ना पड़ता है। ऐसे में फिट रहना बेहद जरूरी है।

नीतीश्वर कुमार ने यह भी कहा कि जब कोई इतनी ऊंचाइयों पर चढ़ता है, तो उसे ऑक्सीजन की कमी की समस्या से सामना करना पड़ता है। इसके लिए सांसों से संबंधित एक्सरसाइज करना जरूरी है। यात्रा के दौरान यात्रियों को गर्म कपड़े रखने की सलाह देते हुए नीतीश्वर कुमार कहते हैं कि बारिश के दौरान यहां का तापमान 5-6 डिग्री नीचे चला जाता है तो ऐसे में लोगों को गर्म कपड़े की जरूरत पड़ेगी। इससे यात्रा करने में लोगों को आसानी होगी। साथ ही वह यात्रियों को छड़ी और जैकेट साथ रखने की भी सलाह देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?