न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक ने कावेरी वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी (CWMA) के फैसले के खिलाफ दायर की रिव्यू पटीशन

कावेरी नदी के पानी को लेकर घमासान मचा हुआ है। कर्नाटक ने कावेरी वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी (सीडब्ल्यूएमए) के फैसले के खिलाफ रिव्यू पटीशन दायर की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 8:33:37

कर्नाटक ने कावेरी वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी (CWMA) के फैसले के खिलाफ दायर की रिव्यू पटीशन

बेंगलूरू। कावेरी नदी के पानी को लेकर घमासान मचा हुआ है। कर्नाटक ने कावेरी वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी (सीडब्ल्यूएमए) के फैसले के खिलाफ रिव्यू पटीशन दायर की है। उधर तमिलनाडु में लोग सड़कों पर उतरकर पानी की मांग कर रहे हैं। कावेरी के पानी पर दोनों ही सूबे अपना हक जताते आ रहे हैं। कावेरी वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने तमिलनाडु को 15 दिन तक प्रति दिन 5,000 क्यूसेक पानी देने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इसमें दखल देने से इनकार कर दिया था। उसके बाद कर्नाटक की मजबूरी बन गई कि वो तमिलनाडु को पानी दे।

कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने कहा है कि अभी कावेरी वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी के फैसले के खिलाफ उनके ही पास रिव्यू पटीशन दायर की गई है। अगर हमारे मुताबिक फैसला नहीं आया तो हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के एक रिटायर जस्टिस के साथ राज्य के एडवोकेट जनरल के साथ व्यापक चर्चा की गई है। हम उन सभी पहलुओं को देख रहे हैं जिन पर अमल करके अथॉरिटी का फैसला रुकवाया जा सकता है।

उधर, एक तरफ कावेरी नदी का पानी तमिलनाडु को देने के खिलाफ कर्नाटक में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। वहीं शनिवार को तमिलनाडु के लोग सड़कों पर उतरे। उनका कहना था कि हमें पानी चाहिए। एक तरफ कर्नाटक यह कहता रहा है कि वह पानी छोड़ने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि मानसून की बारिश कम होने के कारण पानी की किल्लत है। लेकिन फिर भी पानी तमिलनाडु को देने का फैसला किया गया। दूसरी तरफ तमिलनाडु का कहना है कि अगर उसको कावेरी का पानी नहीं दिया जाता है तो उनके यहां स्थिति काबू से बाहर हो जाएगी।

जद (एस) के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने भी कांग्रेस सरकार के कामकाज पर नाखुशी जता चुके हैं। देवेगौड़ा का कहना था कि राज्य सरकार के अधिकारी सीडब्ल्यूएमए की बैठकों में भी नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद के हाल में सत्र के दौरान किसी भी कांग्रेसी सांसद राज्यसभा में कावेरी मुद्दा नहीं उठाया था। जबकि कर्नाटक के नेताओं को इस बात को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे से बात करनी चाहिए थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती