न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रयागराज महाकुंभ के लिए राजस्थान से चलेंगी स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं को मिलेगा 48 घंटे का ठहराव

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। राजस्थान से भी बड़ी संख्या में लोग महाकुंभ की ओर रुख कर रहे हैं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 19 Jan 2025 8:40:37

प्रयागराज महाकुंभ के लिए राजस्थान से चलेंगी स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं को मिलेगा 48 घंटे का ठहराव

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। राजस्थान से भी बड़ी संख्या में लोग महाकुंभ की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि, सीधी ट्रेनों की कमी के कारण कई श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने राजस्थान के श्रद्धालुओं के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें से एक ट्रेन उदयपुर से और दूसरी गुजरात के साबरमती से चलाई जा रही है। ये ट्रेनें राजस्थान के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

48 घंटे का ठहराव होगा प्रयागराज में


उदयपुर से पहली ट्रेन दोपहर 1 बजे रवाना होकर शाम 8:45 बजे जयपुर पहुंचेगी और अगले दिन सुबह करीब 10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2,000 श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। ट्रेन का ठहराव उदयपुर के राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूण्डला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर और प्रयागराज सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर होगा। वापसी में यह ट्रेन 21 जनवरी को रात 11 बजे धनबाद से रवाना होगी और प्रयागराज होते हुए उदयपुर लौटेगी। प्रयागराज में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए 48 घंटे का समय मिलेगा।

गुजरात के साबरमती से चलने वाली स्पेशल ट्रेन

दूसरी स्पेशल ट्रेन साबरमती-बनारस-साबरमती मेले की विशेष रेलसेवा के तहत चलाई जा रही है। यह ट्रेन सुबह 10:25 बजे साबरमती से रवाना होती है। इसका ठहराव गांधीनगर कैपिटल, महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूण्डला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका