न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: भरतपुर में महिला का नहाते वक्त बनाया वीडियो, वायरल की धमकी देकर किया रेप; तंग आकर पीड़िता ने की आत्महत्या

भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र में एक रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। करीब तीन महीने पहले पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 19 Jan 2025 8:27:36

राजस्थान: भरतपुर में महिला का नहाते वक्त बनाया वीडियो, वायरल की धमकी देकर किया रेप; तंग आकर पीड़िता ने की आत्महत्या

भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र में एक रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। करीब तीन महीने पहले पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि तीन अन्य आरोपियों को शामिल नहीं होने का हवाला देते हुए रिहा कर दिया। महिला के पति का आरोप है कि छोड़े गए तीन आरोपी लगातार उसकी पत्नी पर फब्तियां कसते और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। इसी से परेशान होकर पीड़िता ने यह कदम उठाया। वहीं, थाना प्रभारी ने बयान दिया कि रेप के मामले में पुलिस ने चालान पेश कर दिया था और जिन तीन आरोपियों को छोड़ा गया, उनका घटना से कोई संबंध नहीं पाया गया।

पड़ोसी ने नहाते हुए बनाया वीडियो

जानकारी के अनुसार, मृतिका के पति ने बताया कि 26 अक्टूबर को चार लोगों के खिलाफ उच्चैन पुलिस थाने में रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसमें चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन एक आरोपी को जेल भेजा और तीन आरोपियों को शामिल नहीं होने के चलते छोड़ दिया। बताया गया कि जो तीन आरोपी बाहर थे, वह लगातार उसकी पत्नी पर फबत्तिया कस रहे थे। उससे तंग आकर उसने रविवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति ने बताया कि मेरे पड़ोसी ने मेरी पत्नी का नहाते हुए का वीडियो बना लिया। उसी दिन जब महिला अपने घर से खेत पर जा रही थी तो पड़ोसी ने उसे रोक लिया और उसे उसके अश्लील वीडियो फोटो दिखाए। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने किसी को वीडियो फोटो के बारे में बताया तो वह महिला के बेटे को जान से मार देगा। फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के पड़ोसी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। नवंबर में महिला के पति और बच्चे जयपुर चले गए। आरोपी महिला के पीछे जयपुर पहुंच गया और उसके अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर जयपुर के होटल में भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने होटल में भी महिला के अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। 22 अक्टूबर को आरोपी ने महिला को फोन किया। तब उसने बताया कि उसके पास महिला के होटल और उसके घर के अश्लील फोटो वीडियो हैं। अगर वह भरतपुर नहीं आई तो वह उन्हें वायरल कर देगा। जिसके बाद महिला ट्रेन से भरतपुर आई। आरोपी महिला को एक मकान में ले गया। जहां उसने महिला के साथ फिर से दुष्कर्म किया। जब महिला का पति जयपुर अपने घर लौटा तो उसे उसकी पत्नी नहीं मिली।

महिला को दिल्ली में बेचने की रची थी साजिश

घटना की जानकारी मिलने पर महिला के पति ने उससे संपर्क किया। इसी दौरान 23 अक्टूबर को आरोपी अपने साथियों के साथ महिला को गाड़ी में कहीं ले गया। रास्ते में आरोपियों के बीच बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने महिला को दिल्ली ले जाकर बेचने की योजना बनाई। 26 अक्टूबर को महिला ने उच्चैन थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि अन्य आरोपियों को छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी गिर्राज सिंह ने बताया कि महिला की आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को बरामद कर आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल