न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिलेंडर के उड़े परखच्चे, बिखरे चूल्हे और टूटे बर्तन... महाकुंभ में अग्निकांड के बाद का भयंकर मंजर

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को एक बड़ी आग की घटना सामने आई। यह आग सेक्टर-19 स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में लगी और इसके बाद यह आग आसपास के क्षेत्रों में फैल गई।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 19 Jan 2025 6:36:54

सिलेंडर के उड़े परखच्चे, बिखरे चूल्हे और टूटे बर्तन... महाकुंभ में अग्निकांड के बाद का भयंकर मंजर

प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार को एक बड़ी आग की घटना सामने आई। यह आग सेक्टर-19 स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में लगी और इसके बाद यह आग आसपास के क्षेत्रों में फैल गई। आग के कारण कई टेंट और उनमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, अब तक आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहले एक सिलेंडर में आग लगी और इसके बाद आग तेजी से फैल गई। आग के विकराल रूप लेने के बाद टेंटों में रखे सिलेंडर में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। लगभग आठ से नौ सिलेंडर में विस्फोट की जानकारी सामने आई है। लेकिन, फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग में करीब 15 से 18 टेंट जलकर खाक हो गए।

अखाड़ा थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया, 'महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में दो सिलेंडर में विस्फोट होने से कैंपों में भीषण आग लग गई।' महाकुंभ 2025 के आधिकारिक हैंडल ने X पर पोस्ट किया, 'बहुत दुखद! महाकुंभ में आग लगने की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन तुरंत राहत और बचाव कार्य कर रहा है। हम सभी की सुरक्षा के लिए मां गंगा से प्रार्थना करते हैं।"

maha kumbh mela fire,prayagraj cylinder blast,kumbh mela 2025 fire,fire at maha kumbh,prayagraj fire incident,kumbh mela rescue operations,maha kumbh safety,prayagraj fire news

250 टेंट जल गए

महाकुंभ मेला क्षेत्र में मौजूद एक चश्मदीद ने दावा किया कि लगभग 250 टेंट आग से जलकर खाक हो गए। आग की लपटें काफी ऊंची थीं और बहुत बड़े क्षेत्र में आग फैली थी। एनडीआरएफ के डीआईजी एमके शर्मा ने कहा, 'यहां मौजूद सभी टीमों ने मिलकर काम किया और आग पर काबू पा लिया। एनडीआरएफ की चार टीमें मौके पर तैनात हैं।" महाकुंभ मेला के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया, 'किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हम जांच करेंगे और आग के कारण का पता लगाएंगे। मौके पर करीब 15 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं और हम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं। सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं।'

maha kumbh mela fire,prayagraj cylinder blast,kumbh mela 2025 fire,fire at maha kumbh,prayagraj fire incident,kumbh mela rescue operations,maha kumbh safety,prayagraj fire news

आग पर काबू पा लिया गया, कोई हताहत नहीं

उत्तर प्रदेश के एडीजी भानु भास्कर ने कहा, 'आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सभी सुरक्षित हैं। आग लगने का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया जा रहा है, लेकिन इस संबंध में और जांच की जा रही है।'

मुख्यमंत्री योगी ने लिया घटना का संज्ञान

प्रयागराज के जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने एएनआई से कहा, 'सेक्टर 19 में गीता प्रेस के टेंट में शाम 4:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है।' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया और उनके कार्यालय ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

maha kumbh mela fire,prayagraj cylinder blast,kumbh mela 2025 fire,fire at maha kumbh,prayagraj fire incident,kumbh mela rescue operations,maha kumbh safety,prayagraj fire news

महाकुंभ 2025 की स्थिति

महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ था और 26 फरवरी तक जारी रहेगा। 18 जनवरी तक महाकुंभ में 7 करोड़ से अधिक तीर्थयात्रियों ने संगम त्रिवेणी में डुबकी लगाई है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को 46.95 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल