न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुपम ने कविता से बयां किया कश्मीर विस्थापितों का दर्द, कंगना ने करण-दिलजीत को लेकर कहा...

कश्मीर घाटी में 90 के दशक में हिंदुओं के पलायन की दर्दनाक घटना घटी। दिग्गज एक्टर अनुपम खेर का परिवार भी कश्मीर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Jan 2025 7:58:26

2 News : अनुपम ने कविता से बयां किया कश्मीर विस्थापितों का दर्द, कंगना ने करण-दिलजीत को लेकर कहा...

कश्मीर घाटी में 90 के दशक में हिंदुओं के पलायन की दर्दनाक घटना घटी। दिग्गज एक्टर अनुपम खेर का परिवार भी कश्मीर से विस्थापित हुआ था। आज रविवार (19 जनवरी) को कश्मीरी हिंदुओं के पलायन दिवस पर अनुपम ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दर्द साझा किया है। इसमें उन्होंने कविता के माध्यम से विस्थापितों का दर्द बयां किया है, जिसे सुनाते हुए उनकी आंखें भर आईं।

अनुपम ने कवि और फिल्म लेखक सुनयना काचरू की एक कविता सुनाई। सुनयना भी विस्थापन की पीड़ित रही थीं। इस पोस्ट के साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा, “19 जनवरी, 1990! कश्मीरी हिंदुओं का पलायन दिवस! 35 साल हो गए हैं, जब 500000 से ज्यादा हिंदुओं को उनके घरों से बेरहमी से निकाल दिया गया था। वे घर अभी भी वहीं हैं, लेकिन उन्हें भुला दिया गया है। वे खंडहर हैं। इस त्रासदी की शिकार सुनयना काचरू भिडे ने उन घरों की यादों के बारे में दिल छूने वाली एक कविता लिखी।

कविता की ये पंक्तियां उन सभी कश्मीरी पंडितों को वह मंजर याद दिला देंगी, जो इस भीषण त्रासदी के शिकार हुए थे! यह दुखद और सत्य दोनों है!” ‘कश्मीरी पंडितों के घर’ टाइटल वाली कविता को अनुपम ने पढ़ा, जिसमें डल झील, केसर की महक, पश्मीना शॉल और झेलम का जिक्र था। अनुपम इन दिनों 'इमरजेंसी' फिल्म में अपने अभिनय से चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने ‘जयप्रकाश नारायण’ का किरदार निभाया है।

पूर्व में करण जौहर व दिलजीत दोसांझ पर निशाना साध चुकी हैं कंगना रनौत, अब...

एक्ट्रेस कंगना रनौत कई बार बॉलीवुड में नेपोटिज्म के बारे में बात कर चुकी हैं। उन्होंने इस मामले में दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर सहित कई लोगों पर निशाना साधा है। इसके अलावा साल 2020 में कंगना और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के बीच किसान आंदोलन को लेकर विवाद देखने को मिला था। अब कंगना ने एक इंटरव्यू में करण और दिलजीत संग रिश्ते पर बात सामने रखी।

द न्यू इंडिया यूट्यूब चैनल ने कंगना से पूछा कि क्या उन्हें नहीं लगता कि अब उन्हें दिलजीत और करण के साथ शांति बना लेनी चाहिए? इस पर कंगना ने कहा कि उनके मन में दोनों के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब मैं करण जौहर या दिलजीत का अच्छा काम देखती हूं जैसे की करण जौहर की शेरशाह तो मैं उसकी तारीफ करने के लिए तैयार हूं। पर क्या मुझे उन्हें अपना दोस्त बनाना होगा या उनके साथ घूमना-फिरना होगा?

मुझे नहीं लगता कि वो जरूरी है। पर क्या मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ है? नहीं, मुझे नहीं लगता कि मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ भी है।” कंगना के काम की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘इमरजेंसी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं। कंगना ने इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ इसे डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ