न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस ने इसलिए किया एक्टिंग छोड़ने का ऐलान, ‘धूमधाम’ मूवी से सामने आया इनका फर्स्ट लुक

ईरानी एक्ट्रेस व मॉडल मंदाना करीमी (36) को 'बिग बॉस 9' से काफी शौहरत मिली थी। मंदाना ने 'क्या कूल हैं हम 3' (2016) और 'थार' (2022)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 19 Jan 2025 7:12:35

2 News : इस एक्ट्रेस ने इसलिए किया एक्टिंग छोड़ने का ऐलान, ‘धूमधाम’ मूवी से सामने आया इनका फर्स्ट लुक

ईरानी एक्ट्रेस व मॉडल मंदाना करीमी (36) को 'बिग बॉस 9' से काफी शौहरत मिली थी। मंदाना ने 'क्या कूल हैं हम 3' (2016) और 'थार' (2022) जैसी फिल्मों में भी काम किया है लेकिन अब वह अपना सारा ध्यान पढ़ाई पर लगाना चाहती हैं। करीमी ने अब एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया है। करीमी ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ बातचीत में कहा कि मैं इतनी कम उम्र में मॉडल बन गई थी और मुझे खुद का खर्च खुद उठाना पड़ा, लेकिन मुझे हमेशा इस बात की कमी खलती थी कि मैं वापस स्कूल नहीं जा सकती। मेरे एक दोस्त की एक इंटीरियर डिजाइन फर्म है। उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं देखना चाहती हूं कि वे क्या करते हैं।

जब मैंने इस फील्ड में कदम रखा और इसके बारे में जानने-समझने का प्रयास किया तो मुझे वाकई मजा आने लगा। मैंने न तो कभी एक्टिंग को पसंद किया और न ही इंडस्ट्री को। मैं वहां बिताए समय के लिए आभारी हूं, लेकिन यह ऐसा कुछ नहीं था जिसके लिए मैं भूखी थी या जिसके लिए मैं पागल थी। मंदाना इंटीरियर डिजाइनिंग में एक साल का कोर्स पूरा करने के बाद मॉडलिंग और एक्टिंग से जुड़े ऑफर्स को रिजेक्ट कर रही हैं।

मंदाना ने कहा कि पैसों के लिए मना करना वाकई मुश्किल है लेकिन मेरे अभी भी कुछ कास्टिंग डायरेक्टर दोस्त हैं, जो मुझे ऑडिशन के लिए बुलाते हैं और मुझे उन्हें मना करना पड़ता है। कहना पड़ता है कि मैं इतना समय नहीं दे सकती। मेरे पास प्रोजेक्ट्स, इवेंट्स और मेरा स्कूल भी है। जिस पर मैं मौजूदा समय में आपना सारा ध्यान लगा रही हूं। अब मैं अपने ऑफिस का काम खत्म करती हूं। फिर घर आती हूं और स्कूल जाती हूं। मेरी जिंदगी बहुत बदल गई है। लेकिन मुझे ये सब अच्छा लग रहा है।

‘धूमधाम’ में है यामी गौतम और प्रतीक गांधी की मुख्य भूमिका

एक्ट्रेस यामी गौतम और एक्टर प्रतीक गांधी की कॉमेडी फिल्म ‘धूमधाम’ का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का मजेदार पोस्टर शेयर किया है। इसमें यामी दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, “रिश्ते के लिए हमें DM (डायरेक्ट मैसेज) ना करें क्योंकि हमारी शादी ‘धूमधाम’ से होने वाली है।”

पोस्टर किसी अखबार की कटिंग की तरह है, जिसमें एक तरफ यामी और दूसरी तरफ प्रतीक की फोटो लगी है। यामी के नीचे लिखा है, “दूल्हा चाहिए, नाम कोयल चड्ढा (मुंबई) शादी योग्य उम्र, संस्कारी, आध्यात्मिक और घरेलू लड़की। सुशील परिवार। योग्य दूल्हे की तलाश है। शादी एक जंगली सवारी है और मैं कोई यात्री राजकुमारी नहीं हूं। अगर मेरे डॉगी (कुत्ता) तुम्हें पसंद करते हैं, तो रिश्ता पक्का समझो।” प्रतीक के नीचे लिखा है, “दुल्हन चाहिए। डॉ. वीर, उम्र 29 वर्ष, गुज्जू बॉय (गुजरात में रहने वाले लोगों को गुज्जू बॉय कहते हैं)। पशु चिकित्सक।

कुंवारे जीवन से रिटायर होना चाहता हूं इसलिए सही महिला की तलाश है। ड्राई राज्य (अहमदाबाद रॉक्स) में रहता हूं, लेकिन आपको हर हाल में प्यार करने के लिए तैयार हूं। एडवेंचर मेरा मध्य नाम है। आपके दिल में गरबा करूंगा। कृपया मुझसे 989*****2 नंबर पर संपर्क करें।” फिल्म को यामी के पति फिल्ममेकर आदित्य धर ने भाई लोकेश धर के साथ प्रोड्यूस किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ