न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक में ब्लैक फंगस का कहर, अब तक 303 लोगों की हुई मौत; बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 104 ने तोड़ा दम

कर्नाटक में ब्लैक फंगस से अब तक 303 लोगों की मौत हो गई है। इसमें से 34% यानी 104 लोग बेंगलुरु से हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Jul 2021 11:46:26

कर्नाटक में ब्लैक फंगस का कहर, अब तक 303 लोगों की हुई मौत; बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 104 ने तोड़ा दम

कोरोना से ठीक हुए मरीजों को अब पोस्ट कोविड बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। इसी में एक बीमारी है म्यूकोरमायसिस (Mucormycosis) यानी ब्लैक फंगस (Black Fungus)। हालिया आंकड़ों के मुताबिक, देश में 40 हजार से ज्यादा लोग ब्लैक फंगस की चपेट में आ चुके हैं। विशेषज्ञ इस बीमारी को काफी गंभीर मान रहे हैं। कर्नाटक में ब्लैक फंगस से अब तक 303 लोगों की मौत हो गई है। इसमें से 34% यानी 104 लोग बेंगलुरु से हैं। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कर्नाटक में 9 जुलाई तक 3491 मरीजों में म्यूकोरमायसिस होने का पता चला, जिसमें से 8.6% की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 1109 केस बेंगलुरु के शहरी ज़िलों में मिली। इसके बाद धाड़वाड़ में 279, विजयपुरा में 208 और कालबुर्गी में 196 मरीज मिले। बेंगलुरु के बाद सबसे ज्यादा मौतें कालबुर्गी में हुई, यहां कुल 23 लोगों की जान गई।

क्या थी वजह?

देशभर में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मरीजों में ब्लैक फंगस की कई शिकायतें आई थी। ये संक्रमण कैसे हुआ इसको लेकर फिलहाल साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। हालांकि कहा जा रहा है कि जो कोरोना मरीज डायबिटीज के शिकार थे वो इस फंगस के सबसे ज्यादा शिकार हुए। इसके अलावा स्टेरॉयड के ज्यादा इस्तेमाल से भी मरीज़ म्यूकोरमायसिस के शिकार हुए।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मई से लेकर जून के शुरुआती दिनों के बीच हुई मौतों की वजह एंटी-फंगल दवा, लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी दवा की भारी कमी थी।

दवा की अत्यधिक कमी के कारण म्यूकोर्मिकोसिस के रोगियों को दवा की एक खुराक 2-3 दिनों में एक बार दी जाती थी, जबकि दिन में 5-7 खुराक की आवश्यकता होती थी।

एक डॉक्टर के हवाले अखबार ने बताया कि, 'दवा उपलब्ध नहीं थी। ये मानकर कि सरकारी अस्पतालों में दवा बेहतर उपलब्ध है, कई मरीजों को निजी से सरकारी अस्पतालों में भेज दिया गया। दवा की स्थिति जून के मध्य में ही ठीक हुई।'

दांतों तक पहुंचा ब्लैक फंगस

ब्लैक फंगस दांतों तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं ये नाक, कान, गला और दातों के मार्फत दिमाग तक पहुंच कर लकवा में तब्दील कर रहा है। लिहाजा डॉक्टरों की राय है कि दांत में दर्द हो, हिलने लगा हो तो फौरन दांत के डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, ये ब्लैक फंगस की शुरूआत हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती