न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

iPhone के लिए डिलीवरी बॉय को उतारा मौत के घाट, 3 दिन तक घर में रखी लाश, शव को ऐसे लगाया ठिकाने; गिरफ्तार

कर्नाटक में एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसमें एक 20 साल के युवक ने iPhone के लिए पूरी प्लानिंग के साथ न सिर्फ एक डिलीवरी बॉय को मौत के घाट उतार दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Feb 2023 9:58:58

iPhone के लिए डिलीवरी बॉय को उतारा मौत के घाट, 3 दिन तक घर में रखी लाश, शव को ऐसे लगाया ठिकाने; गिरफ्तार

कर्नाटक में एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसमें एक 20 साल के युवक ने iPhone के लिए पूरी प्लानिंग के साथ न सिर्फ एक डिलीवरी बॉय को मौत के घाट उतार दिया। सबूत मिटाने के लिए युवक ने लाश को रेलवे स्टेशन के किनारे आग के हवाले कर दिया। हालांकि, इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला कर्नाटक के हासन जिले के अर्सिकेरे शहर का है। बता दे, डिलीवरी बॉय की उम्र 23 साल थी।

दरअसल, अर्सिकेरे शहर के अंककोप्पल रेलवे स्टेशन के पास 11 फरवरी को कर्नाटक पुलिस को एक जली हुई लाश मिली। इस तरह रेलवे स्टेशन के पास जली हुई लाश मिलने से पुलिसकर्मी ने तत्काल घटना के बारे में अपने आला अधिकारियों को सूचित किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तत्काल मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया। जांच में जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस को भी चौंका दिया।

पुलिस के मुताबिक अर्सिकेरे शहर के लक्ष्मीपुरा लेआउट के पास रहने वाले हेमंत दत्ता (20) ने एक सेकंड हैंड आईफोन ऑनलाइन बुक किया। इस बुकिंग को पहुंचाने का जिम्मा ई-कार्ट के डिलीवरी बॉय हेमंत नाइक को मिला। तय वक्त पर हेमंत नाइक आईफोन की डिलीवरी करने के लिए हेमंत दत्ता के लक्ष्मीपुरा इलाके में स्थित घर पर पहुंच गया। फोन डिलीवर करते ही उसने फोन की कीमत 46,000 रुपए देने के लिए कहा। इधर हेमंत नाइक पैसे के लिए दरवाजे पर इंतजार करने लगा, लेकिन हेमंत दत्ता ने बहाने से उसे घर के अंदर बुला लिया।

नाइक के अंदर आते ही दत्ता चाकू लेकर उस पर टूट पड़ा और उस पर एक के बाद एक कई वार किए। हत्या को अंजाम देने के बाद उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वह लाश को किस तरह से ठिकाने लगाए? इसलिए उसने 3 दिनों तक लाश को अपने घर पर ही रख लिया। 3 दिन बाद मौका पाकर उसने लाश को बोरे से ढका और स्कूटी पर लादकर सुबह-सुबह करीब 4:50 बजे उसे ठिकाने लगाने निकल पड़ा। यहां से दत्ता, नाइक की लाश को लेकर सीधे अंककोप्पल रेलवे स्टेशन के पास सुनसान इलाके में पहुंचा। एक जगह निश्चित कर उसने लाश को अपनी स्कूटी से उतारा और फिर उसे आग के हवाले कर दिया।

पुलिस की पूछताछ में हेमंत दत्ता ने बताया कि उसके पास डिलीवरी बॉय हेमंत नाइक को देने के लिए 46,000 रुपए नहीं थे और उसे आईफोन भी चाहिए था, इसलिए उसने डिलीवरी बॉय को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें जब रेलवे स्टेशन के पास जली हुई लाश मिली तो उन्होंने पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया, जिसमें आरोपी अपनी स्कूटी पर लाश लादकर ले जाता हुआ नजर आ गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती