न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक: उपचुनाव में भाजपा को लगा बड़ा झटका, दोनों सीटों पर करना पड़ा हार का सामना

भारतीय जनता पार्टी एवं उसके सहयोगी दल जनता दल (सेक्युलर) को कर्नाटक में हुए उपचुनावों में बड़ा झटका लगा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Nov 2024 11:20:01

कर्नाटक: उपचुनाव में भाजपा को लगा बड़ा झटका, दोनों सीटों पर करना पड़ा हार का सामना

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी एवं उसके सहयोगी दल जनता दल (सेक्युलर) को कर्नाटक में हुए उपचुनावों में बड़ा झटका लगा है। पार्टी ने सूबे में संदूर और शिग्गांव विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर पार्टी की करारी हार हुई है।

वहीं, सूबे की चन्नपटना सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी ने ताल ठोकी थी, लेकिन उन्हें भी कांग्रेस प्रत्याशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस तरह बीजेपी गठबंधन को जहां एक तरफ पूरी तरह मायूसी हाथ लगी वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने एक बड़ी मनोवैज्ञानिक जीत दर्ज की।

चन्नपटना से चुनाव लड़ रहे एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी को उनके प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार सीपी योगेश्वर ने 25413 मतों के अंतर से मात दी। योगेश्वर को 112642 और निखिल को 87229 वोट मिले।

संदूर विधानसभा सीट की बात करें तो यहां कांग्रेस की ई अन्नपूर्णा को 93616 और बीजेपी प्रत्याशी हनुमंतु बंगारु को 83967 वोट मिले। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी ने 9649 मतों से जीत दर्ज की है। वहीं, शिग्गांव में कांग्रेस के यासिर अहमद खान पठान ने बीजेपी के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के बेटे एवं बीजेपी उम्मीदवार भरत बोम्मई को 13448 मतों के अंतर से हराया है। इस तरह कर्नाटक में 2-2 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को हार का मुंह देखना पड़ा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?