न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक: BJP और JDS में तय हुआ सीट बंटवारा, कमल के निशान पर लड़ेंगे देवगौड़ा के दामाद

जेडीएस कर्नाटक की मांड्या, हासन और कोलार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा, बेंगलुरु ग्रामीण से देवेगौड़ा के दामाद सीएन मंजूनाथ भाजपा के कमल के निशान पर चुनाव लड़ेंगे

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 20 Mar 2024 12:16:31

कर्नाटक: BJP और JDS में तय हुआ सीट बंटवारा, कमल के निशान पर लड़ेंगे देवगौड़ा के दामाद

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर) के साथ सीट बंटवारे का समझौता फाइनल कर लिया है। एचडी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली पार्टी सीट-बंटवारे की व्यवस्था के तहत तीन सीटें हासिल करने में कामयाब रही है। ज्ञातव्य है कि ये सीट समझौता ऐसे समय में फाइनल हुआ है जब लोकसभा चुनाव 2024 का आधिकारिक आगाज हो चुका है। चुनाव आयोग ने पहले चरण में 102 सीटों के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी की।

एनडीटीवी के अनुसार, जेडीएस कर्नाटक की मांड्या, हासन और कोलार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा, बेंगलुरु ग्रामीण से देवेगौड़ा के दामाद सीएन मंजूनाथ भाजपा के कमल के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। यह डील ऐसे समय में हुई है जब भाजपा ने राज्य की 28 लोकसभा सीटों में से 20 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

भाजपा की लिस्ट आने के बाद जेडीएस नेताओं ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी चिंता जाहिर की थी। पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा और उनके बेटे व वरिष्ठ जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी के साथ अपनी बैठक में नेताओं ने कहा कि भाजपा नेता आगामी चुनाव के लिए उन्हें विश्वास में नहीं ले रहे हैं। भाजपा नेता उन्हें किसी भी बैठक में नहीं बुला रहे हैं और यह पार्टी के लिए हानिकारक है। कुमारस्वामी ने तब कहा था कि अगर सीट-बंटवारे के समझौते के तहत जेडीएस को तीन सीटें नहीं मिलीं तो जेडीएस अपने दम पर उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

2019 के लोकसभा चुनाव में, भाजपा ने राज्य की 28 सीटों में से 25 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस और जेडीएस ने एक-एक सीट जीती थी। पिछले साल राज्य चुनावों में जबरदस्त जीत के बाद फिलहाल कांग्रेस दक्षिणी राज्य में सत्ता में है। जेडीएस ने जो तीन सीटें हासिल की हैं, उनमें से कोलार पर फिलहाल भाजपा, हासन पर जेडीएस और मांड्या पर एक निर्दलीय का कब्जा है। ऐसी खबरें आई थीं कि भाजपा, कोलार सीट जद (एस) को देने के लिए तैयार नहीं है, जिससे क्षेत्रीय दल नाराज हो गया था। भाजपा के एस मुनीस्वामी कोलार से मौजूदा सांसद हैं।

जद (एस) पिछले सितंबर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हुआ और उसने भाजपा के साथ गठबंधन किया था। दोनों दलों के बीच हुए समझौते के अनुसार प्रसिद्ध हृदय शल्य चिकित्सक (कार्डियोलॉजिस्ट) और देवेगौड़ा के दामाद डॉ. सीएन मंजूनाथ को भाजपा के टिकट से बेंगलुरु ग्रामीण से मैदान में उतारा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती