Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने निलंबन का कैलाश मेघवाल ने किया स्वागत, भाजपा प्रत्याशी को चुनाव मैदान में हारने की घोषणा

राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल ने पार्टी से अपने निलंबन का स्वागत किया है ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 6:48:27

अपने निलंबन का कैलाश मेघवाल ने किया स्वागत, भाजपा प्रत्याशी को चुनाव मैदान में हारने की घोषणा

जयपुर । राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल ने पार्टी से अपने निलंबन का स्वागत किया है । एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेघवाल ने निलंबन के सवाल पर कहा कि बहुत स्वागत, लेकिन अगर भाजपा मेरे सामने कोई प्रत्याशी उतारेगी, तो उसे हजारों वोटों से मैं चुनाव हरारूँगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की मैं चुनाव आयोग से शिकायत करूंगा । अर्जुनराम मेघवाल ने दो-दो गलत शपथ पत्र चुनाव आयोग में दिए हैं।

भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल ने कहा कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की पार्टी में सबसे ज्यादा अनदेखी की जा रही है। लेकिन पता नहीं क्यों वह इतना अपमान सह रही हैं। वसुंधरा राजे को पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होने के नाते भी बैठकों में बोलने नहीं दिया जाता है ।

कैलाश मेघवाल ने कहा कि पार्टी को मुझे नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहिए था, क्योंकि मैं पार्टी में सबसे ज्यादा वरिष्ठ हूं । पार्टी की गुटबाजी के चलते मेरी अनदेखी की गई है । अभी भी मैं पार्टी में रहकर लाखों वोटों से चुनाव जीत सकता हूं ।

कानून मंत्री पर कड़ा प्रहार करते हुए मेघवाल ने कहा, "अर्जुन मेघवाल जैसा भ्रष्ट व्यक्ति देश का कानून मंत्री कैसे हो सकता है? पार्टी राजस्थान में गुटों में बंटी हुई है। वसुंधरा राजे के खेमे को पूरी तरह से खत्म करने की साजिश रची जा रही है।"
उन्होंने कहा, "वसुंधरा राजे के समर्थकों को चुन-चुनकर बाहर किया जा रहा है। मुझे उनके खेमे का माना जाता है और खेमे को पूरी तरह खत्म करने की कोशिश की जा रही है। मैंने अपना स्टैंड ले लिया है। सीपी जोशी, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया गुटबाजी कर रहे हैं। मैंने पीएम को लिखे पत्र में सब कुछ विस्तार से लिखा है। मैंने लिखा है कि कौन गुटबाजी कर रहा है, कैसे कर रहा है, सब कुछ लिखा है। पार्टी को गड्ढे में फेंक दिया गया है।"

भाजपा में आने वाले नेताओं का बोलबाला है। स्टार भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी एनएसयूआई से आए हैं। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ जनता पार्टी से आये हैं। दोनों को भाजपा की विचारधारा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, ये वे लोग हैं जो सुविधा की राजनीति करने आए हैं।

उन्होंने सी.पी. जोशी को पुराना कांग्रेसी नेता बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अच्छे काम की प्रशंसा करते हैं और सभी राजनेताओं से उनके सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका