न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'सुपर संसद बनती न्यायपालिका': उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले पर जताई चिंता

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले पर नाराजगी जताते हुए इसे लोकतंत्र के मूल ढांचे पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका ने विधायिका और कार्यपालिका के कार्यों में हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया है, जिससे एक 'सुपर संसद' की स्थिति बन रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 4:20:52

'सुपर संसद बनती न्यायपालिका': उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले पर जताई चिंता

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले पर गहरी नाराजगी जताई, जिसमें राष्ट्रपति को किसी विधेयक पर निर्णय लेने के लिए समयसीमा तय की गई है। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी ऐसी लोकतांत्रिक व्यवस्था की कल्पना नहीं की थी, जहां न्यायपालिका विधायिका और कार्यपालिका दोनों के कार्य करने लगे, और एक 'सुपर संसद' की भूमिका निभाए।

उपराष्ट्रपति ने कहा, "हाल ही में एक निर्णय में राष्ट्रपति को निर्देश दिया गया है। यह देश किस दिशा में जा रहा है? हमें बेहद संवेदनशील होने की जरूरत है। यह केवल पुनर्विचार याचिका दायर करने या न करने का सवाल नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र के मूल ढांचे से संबंधित है।"

'न्यायपालिका पर नहीं लागू होता कोई उत्तरदायित्व'

राज्यसभा के इंटर्न्स को संबोधित करते हुए धनखड़ ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, "अब हमारे पास ऐसे न्यायाधीश हैं जो न केवल कानून बनाते हैं, बल्कि कार्यपालिका के कार्य भी करते हैं और खुद को संसद से ऊपर मानते हैं। और हैरानी की बात यह है कि उन पर कोई जवाबदेही नहीं है क्योंकि देश का कानून उन पर लागू ही नहीं होता।"

उन्होंने कहा कि यह स्थिति उनके लिए “गंभीर चिंता का विषय” है और उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि एक दिन ऐसा भी देखने को मिलेगा।

'राष्ट्रपति को निर्देश देने का क्या अधिकार?'

धनखड़ ने कहा कि राष्ट्रपति का पद संविधान की रक्षा और संरक्षण की शपथ लेने वाला सर्वोच्च पद है। जबकि मंत्री, सांसद, न्यायाधीश और उपराष्ट्रपति संविधान का पालन करने की शपथ लेते हैं। ऐसे में राष्ट्रपति को समयबद्ध निर्णय लेने का निर्देश देना संविधान की मर्यादा का उल्लंघन है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, “आप राष्ट्रपति को निर्देश दे रहे हैं कि वह इतने समय में निर्णय लें, और अगर न लें तो विधेयक अपने आप कानून बन जाए? किस आधार पर? संविधान में न्यायपालिका को केवल अनुच्छेद 145(3) के तहत व्याख्या का अधिकार है, वह भी पांच या उससे अधिक न्यायाधीशों की पीठ के माध्यम से।”

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका