Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शूटिंग शुरू होते ही विवादों से घिरी जॉली एलएलबी-3, अधिवक्ताओं ने दर्ज कराया मुकदमा

कोर्ट-कचहरी की कहानी पर बन रही यह फिल्म शूटिंग के साथ ही विवादों में आ घिरी है। अजमेर के करीब 2000 वकीलों ने फिल्म के प्रोड्यूसर, एक्टर पर एक मुकदमा दर्ज कराया है। जॉली एलएलबी 3 के प्रोड्यूसर सुभाष कपूर, अभिनेता अक्षय कुमार, अरशद वारसी, डीआरएम अजमेर, जिला कलेक्टर और सिविल लाइन थाना के खिलाफ सिविल न्यायाधीश उत्तर अजमेर में एक सिविल वाद दायर किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 06 May 2024 7:22:42

शूटिंग शुरू होते ही विवादों से घिरी जॉली एलएलबी-3, अधिवक्ताओं ने दर्ज कराया मुकदमा

अजमेर। अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की फिल्म जॉली एलएलबी-3 की शूटिंग अजमेर के पुष्कर में हो रही है। इस फिल्म के पहले दो भागों को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी मिली थी। कोर्ट-कचहरी की कहानी पर बन रही यह फिल्म शूटिंग के साथ ही विवादों में आ घिरी है। अजमेर के करीब 2000 वकीलों ने फिल्म के प्रोड्यूसर, एक्टर पर एक मुकदमा दर्ज कराया है। जॉली एलएलबी 3 के प्रोड्यूसर सुभाष कपूर, अभिनेता अक्षय कुमार, अरशद वारसी, डीआरएम अजमेर, जिला कलेक्टर और सिविल लाइन थाना के खिलाफ सिविल न्यायाधीश उत्तर अजमेर में एक सिविल वाद दायर किया गया है।

डीआरएम की जगह नई दिल्ली न्यायालय लिखने का विरोध

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राठौड़ ने बताया कि करीब 2000 अधिवक्ताओं का आरोप है कि वर्तमान में डीआरएम कार्यालय अजमेर को बिना केंद्र सरकार की अनुमति के जॉली एलएलबी 3 की फिल्म की शूटिंग के लिए डीआरएम कार्यालय पर न्यायालय नई दिल्ली लिखा गया है, जो नियम अनुसार गलत है। वहीं दूसरी ओर इससे रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में अक्षय कुमार ने तीर्थराज पुष्कर स्थित ब्रह्माजी मंदिर के दर्शन किए थे। फिल्म की शूटिंग अजमेर के साथ मसूदा के देवमाली में भी होनी है। करीब 15 दिनों का शेड्यूल है, जिसमें अजमेर रेलमंडल मुख्यालय भवन पर ‘जिला एवं सत्र न्यायालय दिल्ली’ का सेट बनाया गया है। फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेता अरशद वारसी का भी अहम रोल है। दोनों कलाकार वकील की भूमिका में दिखेंगे। साथ ही सौरभ शुक्ला एक बार फिर जज की भूमिका निभाएंगे।



न्यायाधीश और अधिवक्ताओं की कार्य प्रणाली को किया जा रहा धूमिल

अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राठौड़ ने कहा कि पूर्व में जॉली एलएलबी और जॉली एलएलबी 2 फिल्म बनाई जा चुकी है और उस फिल्म में भी अनेक आपत्तिजनक चित्रण के साथ-साथ आपत्तिजनक संवाद भी दिखाए गए हैं, जिससे न्यायपालिका की छवि धूमिल होती है। फिल्म में अधिवक्ताओं और न्यायाधीश के प्रति आमजन में गलत संदेश जाने वाले संवादों के साथ कहानी को भी गलत रूप से प्रदर्शित किया गया है। जिससे संपूर्ण अधिवक्ताओं में काफी रोष है। इस फिल्म में निर्देशक, निर्माता, अभिनेता, फिल्म शूटिंग में काम कर रहे हैं प्रत्येक सदस्य को अधिवक्ताओं की गरिमा, न्यायपालिका की गरिमा, न्यायाधीशों की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचने के लिए पाबंद किया जाना आवश्यक है, जो कि न्याय हित में होगा।

इस प्रकरण में अजमेर जिला बार एसोसिएशन के करीब 2000 वकीलों की ओर से भारत अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राठौड़ ने अभिनेता अक्षय कुमार अरशद वारसी वह पूरी शूटिंग टीम के साथ स्थानीय प्रशासन के खिलाफ सिविल न्यायाधीश उत्तर अजमेर यश बिश्नोई के समक्ष वादार किया बाद में न्यायाधीश ने इस प्रकरण में कल यानी 7 मई को सुनवाई के लिए तारीख मुकर्रर की है। इस मौके पर अधिवक्ता योगेंद्र ओझा, प्रशांत यादव, संजय गुर्जर ,राजीव भारद्वाज , गुलाब सिंह राजावत उदय सिंह शेखावत, भूपेंद्र सिंह राठौड़, राहुल भारद्वाज सहित 101 अधिवक्ताओं ने अपने हस्ताक्षर कर वाद दायर किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका