Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोगी कांग्रेस का शपथ पत्र जारी, करेंगे धान की खरीददारी, देंगे 5 लाख का अनुदान

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने शनिवार को 100 रुपए के स्टॉम्प पेपर में 10 बिंदुओं पर शपथ पत्र जारी किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 17 Sep 2023 4:42:55

जोगी कांग्रेस का शपथ पत्र जारी, करेंगे धान की खरीददारी, देंगे 5 लाख का अनुदान

रायपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने शनिवार को 100 रुपए के स्टॉम्प पेपर में 10 बिंदुओं पर शपथ पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने किसानों से चार हजार रुपए प्रति क्विंटल से धान की खरीदी करने और गरीब परिवारों के लिए 5 लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि हमने अपने शपथपत्र में उन्हीं बातों को रखा है, जिनका क्रियान्वयन अलग-अलग राज्यों में हो रहा है। इसे छत्तीसगढ़ में भी लागू किया जाएगा।

जोगी शपथ रथ चलाएंगे

अमित जोगी ने बताया कि अगले 30 दिनों में हम 60 विधानसभाओं में जोगी शपथ रथ चला रहे हैं। हम 50 लाख घरों में पहुंच कर उन घरों को टैग करने यानी इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य है ।
यह है शपथ पत्र के खास बिंदु

—गरीब परिवारों को 5 लाख। बेटी के जन्म पर 1 लाख रुपए।

—गरीब बेरोजगार को हर महीने 3000 और वृद्धों को 4500 रुपए पेंशन।

—धान का समर्थन मूल्य 4000 रुपए प्रति क्विंटल। हर साल प्रति एकड़ 10 हजार की सहायता। बिजली फ्री

—15 वर्ष से काबिज वालों को पट्टा। कच्चे मकान वालों को 2 बेडरूम वाला जोगी आवास।

—8 सालों से कार्यरत कर्मियों का नियमितीकरण। सरकारी व निजी संस्थानों में स्थानीय को 95% आरक्षण।

—सालाना 10 लाख रुपए से कम आय वाले स्वरोजगार और व्यवसाय को राज्य के सभी टैक्स से छूट।

—सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज एवं कैशलेस मुफ्त इलाज।

—देश-विदेश में उच्च शिक्षा के लिए 100 फीसदी अनुदान।

—दारु की जगह दूध की दुकानें खुलेंगी।

—छत्तीसगढ़ के परमपूज्य संतों व महारत्नों के धाम का विश्व स्तरीय विकास।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology