न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर: पानी का गुब्बारा फोड़ने पर नाराज विशेष समुदाय के लोगों ने किया हमला, नाबालिग के सिर में घुसाई चाबी

पानी का गुब्बारा फोड़ने जैसे मामूली विवाद को लेकर कुछ उत्पाती लोगों ने घर में घुसकर एक किशोर के साथ मारपीट की। किशोर व उसकी मां के साथ अभद्र व्यवहार किया। दोनों के बीच काफी गर्मागर्मी होने पर उत्पाती लोगों में से शामिल एक बदमाश ने किशोर के सिर पर दुपहिया वाहन की चाबी से वार किया जो किशोर के सिर में आधी अंदर तक घुस गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 12:26:22

जोधपुर: पानी का गुब्बारा फोड़ने पर नाराज विशेष समुदाय के लोगों ने किया हमला, नाबालिग के सिर में घुसाई चाबी

जोधपुर। पानी का गुब्बारा फोड़ने जैसे मामूली विवाद को लेकर कुछ उत्पाती लोगों ने घर में घुसकर एक किशोर के साथ मारपीट की। किशोर व उसकी मां के साथ अभद्र व्यवहार किया। दोनों के बीच काफी गर्मागर्मी होने पर उत्पाती लोगों में से शामिल एक बदमाश ने किशोर के सिर पर दुपहिया वाहन की चाबी से वार किया जो किशोर के सिर में आधी अंदर तक घुस गई। किशोर का एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके चाबी निकाली। इस संबंध में प्रतापनगर सदर थाना में घायल नाबालिग की माता किरण ने रिपोर्ट दी है।

किरण ने पुलिस में रिपोर्ट दी कि शाम करीब पांच बजे उसका पुत्र पवन (17) घर पर टीवी देख रहा था। तब एक विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने घर में घुसकर जातिगत शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट की। उन्होंने पानी का गुब्बारा फोड़ने पर नाराजगी जताई थी और पवन के सिर में गाड़ी की चाबी घोंप दी। हो हल्ला मचाने पर आरोपी भाग गए।

इसके बाद घायल पवन को मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर इस चाबी को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि संभवत: पवन ने किसी पर पानी का गुब्बारा फोड़ दिया था, जिससे दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। आरोपियों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी