न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर में हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला, हथियारबंद बदमाशों ने काटे दोनों हाथ

जोधपुर जिले के बालेसर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। हिस्ट्रीशीटर भवानी सिंह इंदा (30) पर चार हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर उसके दोनों हाथ काट दिए।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 21 Dec 2024 9:16:54

जोधपुर में हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला, हथियारबंद बदमाशों ने काटे दोनों हाथ

जोधपुर जिले के बालेसर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। हिस्ट्रीशीटर भवानी सिंह इंदा (30) पर चार हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर उसके दोनों हाथ काट दिए। घटना कुई गांव स्थित एक स्टोन कटिंग यूनिट के ऑफिस में हुई। भवानी का एक हाथ कोहनी के पास से पूरी तरह अलग कर दिया गया, जबकि दूसरे हाथ को भी गंभीर रूप से काट दिया गया। भवानी को गंभीर हालत में जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हमला?


बालेसर थाना इंचार्ज नरपत दान रतनू ने जानकारी दी कि भवानी सिंह शुक्रवार शाम कैंपर गाड़ी में कुई गांव के स्टोन कटिंग यूनिट में अपने परिचित से मिलने गया था। शाम करीब 6 बजे बोलेरो में आए चार बदमाशों ने भवानी की गाड़ी को टक्कर मारी। भवानी हमलावरों को देख यूनिट के ऑफिस की तरफ भागा, लेकिन बदमाश भी पीछा करते हुए वहां घुस गए। बदमाशों ने धारदार हथियारों से भवानी पर हमला कर दिया। हमले में भवानी के दोनों हाथ काट दिए गए और शरीर पर कई जगह वार किए गए। ऑफिस की फर्श खून से लाल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर बालेसर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भवानी को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर एमडीएम अस्पताल रेफर किया।

भवानी सिंह का आपराधिक इतिहास:

भवानी सिंह इंदा जोधपुर के शेरगढ़ और बालेसर थानों का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। डेढ़ साल पहले 4 जुलाई 2023 को भवानी ने कुई गांव के सरपंच तिलोक सिंह पर जानलेवा हमला किया था। इस घटना के बाद वह फरार हो गया था, और बालेसर पुलिस ने उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया था। बालेसर पुलिस ने भवानी को चाबा गांव से गिरफ्तार किया था, जहां छुपे होने के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी की थी। जवाबी कार्रवाई में भवानी के पैर में गोली लगी थी और उसे गिरफ्तार कर शेरगढ़ सीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका