न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर: जमीनी विवाद के चलते पिता ने बच्चों को टांके में फेंका, 6 महीने के मासूम बेटे की मौत

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत टांके में कूदकर बच्चों को बाहर निकाला। 6 महीने का बेटा महावीर अचेत अवस्था में था, जबकि डेढ़ साल की बेटी डिंपल की सांसें चल रही थीं।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 20 Jan 2025 1:32:48

जोधपुर: जमीनी विवाद के चलते पिता ने बच्चों को टांके में फेंका, 6 महीने के मासूम बेटे की मौत

जोधपुर जिले के करणी नगर में जमीनी विवाद ने एक हृदयविदारक रूप ले लिया। फलसुंड थानाधिकारी ओमप्रकाश के अनुसार, चैनाराम मेघवाल (27) और उसके बड़े भाई खंगार राम (35) के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार रात इसी विवाद के बाद गुस्से में आकर चैनाराम ने अपनी पत्नी नज्जू देवी से दोनों मासूम बच्चों को छीनकर पानी के टांके में फेंक दिया।

6 महीने के बेटे की मौत, बेटी को बचाया गया

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत टांके में कूदकर बच्चों को बाहर निकाला। 6 महीने का बेटा महावीर अचेत अवस्था में था, जबकि डेढ़ साल की बेटी डिंपल की सांसें चल रही थीं। दोनों को तत्काल बांधेवा हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बेटे महावीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटी डिंपल को पोकरण सरकारी हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

आरोपी पिता हिरासत में, जांच जारी

फलसूंड थाने के एएसआई सहीराम पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी चैनाराम मेघवाल को हिरासत में ले लिया। बच्चों की मां नज्जू देवी के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सोमवार को बेटे महावीर का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि चैनाराम (27) चार भाइयों में तीसरे स्थान पर है। बड़े भाई कुनना राम (38), खंगार राम (35), और सबसे छोटे भाई भूरा राम (25) के साथ सभी खेती का काम करते हैं। परिवार में 20-20 बीघा जमीन का बंटवारा हुआ है, लेकिन चैनाराम को हमेशा शिकायत रहती थी कि खंगार राम के पास अधिक जमीन है। रविवार को झगड़े के दौरान चैनाराम ने गुस्से में कहा, "मेरी जमीन भी तू ले ले, मैं अपने बच्चों के साथ मर जाता हूं।" इसके बाद उसने अपने दोनों मासूम बच्चों को पानी के टांके में फेंक दिया।

मां ने बताया घटना का दर्दनाक विवरण

मां नज्जू देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम चैनाराम और उसके भाई खंगार राम के बीच जमीन को लेकर बहस हुई थी। झगड़े के बाद चैनाराम गुस्से में घर आया और 6 महीने के बेटे महावीर और डेढ़ साल की बेटी डिंपल को अपनी गोद से छीनकर घर के सामने बने पानी के टांके में फेंक दिया।

चीख-पुकार पर बचाव की कोशिश

मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। कुछ ने पानी के टांके में छलांग लगाकर बच्चों को बाहर निकाला। दोनों बच्चों को तुरंत बांधेवा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महावीर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में डिंपल को पोकरण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट