न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर: आर्मी जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से स्वयं को मारी गोली, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

जोधपुर में आर्मी जवान ने रविवार दोपहर को अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली जवान के सीने के आर-पार हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 3:05:17

जोधपुर: आर्मी जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से स्वयं को मारी गोली, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

जोधपुर में आर्मी जवान ने रविवार दोपहर को अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली जवान के सीने के आर-पार हो गई। आज सोमवार को जवान का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद उसके पार्थिव शव को परिवारजन को सौंप दिया जाएगा। सुसाइड के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

बताया जा रहा है कि सुसाइड करने वाला आर्मी जवान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बादीपुर बेलगांडा का निवासी था। सुसाइड करने वाले जवान का नाम राकेश कुमार मंडल (35 वर्ष) था। उसकी तैनाती नागतालाब आर्मी एरिया में थी। वह सेना की यूनिट में नायक था। वह गार्ड ड्यूटी पर तैनात था।

जवान के सुसाइड के बारे में जानकारी देते हुए करवड़ थाने के सब इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार ने बताया कि राकेश कुमार आर्मी एरिया में ही रहते थे। रविवार दोपहर 24 मार्च को राकेश कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। पुलिस को इस सुसाइड की जानकारी रविवार शाम को मिली।

घटना का पता लगने पर सेना की यूनिट के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। करवड थाना पुलिस को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। एफएसएल ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आज हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई की जवान ने सर्विस राइफल से खुद के सीने में गोली मारी थी, जो आर-पार निकल गई।

पुलिस के अनुसार सुसाइड के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। घटना के संबंध में सेना के सूबेदार ने मामला दर्ज करा दिया है। नागतलाब आर्मी एरिया सेना का अति संवेदनशील क्षेत्र है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी