न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झुंझुनूं: कचरे के ढेर में पड़ी मिली परीक्षा कॉपियाँ और पेपर, प्रिंसीपल ने कहा चपरासी ने जानबूझकर ऐसा किया

शिक्षा विभाग की लापरवाही का एक जीवंत उदाहरण झुंझुनूं में सामने आया है, जहाँ कचरे के ढेर में वर्ष 2022-23 सत्र की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के पेपर व कॉपियाँ मिलीं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 05 Jan 2025 3:58:34

झुंझुनूं: कचरे के ढेर में पड़ी मिली परीक्षा कॉपियाँ और पेपर, प्रिंसीपल ने कहा चपरासी ने जानबूझकर ऐसा किया

झुंझुनूं। शिक्षा विभाग की लापरवाही का एक जीवंत उदाहरण झुंझुनूं में सामने आया है, जहाँ कचरे के ढेर में वर्ष 2022-23 सत्र की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के पेपर व कॉपियाँ मिलीं। इन पेपर और कॉपियों को कचरे वाले उठाकर भी ले गए लेकिन फिर भी कुछ कॉपियाँ और पेपर सड़क पर और कचरे के डिब्बे में पड़े रह गए। इसके बाद जब यह मामला शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया तो अधिकारी ने जाँच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रकरण शहर की चावो दादी विद्या कुंज स्कूल का है, जहां सत्र 2022-23 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियां कचरे के ढेर में पड़ी हुई थी. नियमानुसार परीक्षा परिणाम संबंधी रिकॉर्ड को 5 साल तक सुरक्षित रखना होता है। जैसे ही इस मामले की सूचना विभाग को मिली तो शिक्षा विभाग का बयान भी आया। एडीईओ उम्मेद महला ने कहा कि इस मामले में जांच करवाई जाएगी और कार्रवाई भी करेंगे।

यह स्कूल शहर के राणी सती रोड़ पर स्थित है. जबकि इस परीक्षा की कॉपियां मुकुंद सेवा सदन के पास कचरा पात्र के बाहर सड़क पर बिखरी हुई मिली है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है। अधिकतर कॉपियां कक्षा 6 के हिंदी और कंप्यूटर विषय की है। जब इसकी सूचना स्कूल संचालकों को लगी तो एक-दो कर्मचारी मौके पर आए और कॉपियों को इकठ्ठा किया, लेकिन इन्हीं कर्मचारियों के सामने कचरा उठाने वाला व्यक्ति कॉपियों को ले गया।

प्रिंसिपल ने दिया यह जवाब

शिक्षा विभाग के नियमों के मुताबिक, स्थानीय परीक्षा और उसके परिणाम संबंधी रिकॉर्ड को 5 साल तक सुरक्षित रखना होता है। लेकिन स्कूल ने महज एक साल में ही कॉपियों को कूड़े की तरह निस्तारित कर दिया। इस मामले में जब स्कूल सचिव कमल खेतान से बात की गई तो उन्होंने प्रिंसिपल प्रीति शेखावत से बात करवा दी। प्रिंसिपल का कहना था कि एक चपरासी काम छोड़कर गया, वो कॉपियों से भरे इस कट्टे को उठाकर अपने साथ ले गया था, उसने यह काम जानबूझकर किया है। वहीं, एडीईओ ने कहा कि सोमवार को इस मामले में पूरी पड़ताल की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका