न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाट नेता ज्योति मिर्धा ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, थामा भाजपा का दामन

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक झटका लगा है। पश्चिमी राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नाथूराम मिर्धा की पोती एवं जाट नेता ज्योति मिर्धा ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 2:55:27

जाट नेता ज्योति मिर्धा ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, थामा भाजपा का दामन

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक झटका लगा है। पश्चिमी राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नाथूराम मिर्धा की पोती एवं जाट नेता ज्योति मिर्धा ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। जाट बाहुल्य नागौर बेल्ट में जाट वोटर्स को साधने के लिए भाजपा ने यह बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेला है। इससे नागौर की राजनीति में बड़ी हलचल होना तय माना जा रहा है। ज्योति मिर्धा नागौर की कांग्रेस से सांसद रह चुकी हैं। उसके बाद ज्योति ने 2019 में फिर कांग्रेस के टिकट पर नागौर से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हनुमान बेनीवाल से हार गईं थी।

देश में पंचायतीराज की स्थापना की जन्मभूमि रहा नागौर जिला जाट बाहुल्य है। यहां की राजनीति में नाथूराम मिर्धा का खासा दबदबा रहा है। राजस्थान में जाट राजनीति के गढ़ रहे नागौर में आजादी के बाद से ही अधिकांश समय कांग्रेस का कब्जा रहा है। नाथूराम मिर्धा नागौर से छह बार सांसद रहे थे। बचपन से ही घर में राजनीतिक माहौल देखकर पली बढ़ी ज्योति ने पहली बार वर्ष 2009 में पहला चुनाव लड़ा था। नागौर की जनता ने ज्योति को भारी मतों से जीताकर लोकसभा भेजा था।

ज्योति लगातार लोकसभा के दो चुनाव हार चुकी हैं

उसके बाद ज्योति वर्ष 2014 में मोदी लहर में भाजपा के सीआर चौधरी से लोकसभा चुनाव हार गईं। कांग्रेस ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर से ज्योति को चुनाव मैदान में उतारा। उस समय ज्योति को फिर से उम्मीदवार बनाए जाने पर विरोध के कई स्वर उठे थे, लेकिन नागौर की राजनीति में मिर्धा परिवार के वचर्स्व को देखते हुए विरोध के स्वरों को कांग्रेस ने दरकिनार कर दिया था। ज्योति उस समय भी मोदी लहर में नागौर की सीट को वापस नहीं खींच पाई।

राजस्थान में बढ़ रहा है भाजपा का कुनबा

दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के राजस्थान प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में ज्योति को भाजपा की सदस्यता दिलवाई और दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी और प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। ज्योति मिर्धा के पार्टी में आने से पार्टी नागौर में और मजबूत होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल