न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

J&K: एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर प्रवासी मजदूर, यूपी के मजदूर को मारी गोली

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को आतंकियों ने श्रीनगर के ईदगाह इलाके में जम्मू-कश्मीर के एक इंस्पेक्टर पर फायरिंग कर घायल कर दिया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 4:16:34

J&K: एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर प्रवासी मजदूर, यूपी के मजदूर को मारी गोली

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने प्रवासी मजदूर को अपना निशाना बनाया है। यहां के पुलवामा में यूपी के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है। सुरक्षाबल के जवान आतंकियों की तलाश में जुट गए हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया, ‘आतंकवादियों ने पुलवामा के तुमची नौपोरा इलाके में यूपी के मुकेश नामक एक मजदूर पर गोलीबारी की, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।’

रविवार को इंस्पेक्टर पर हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को आतंकियों ने श्रीनगर के ईदगाह इलाके में जम्मू-कश्मीर के एक इंस्पेक्टर पर फायरिंग कर घायल कर दिया था। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, श्रीनगर के ईदगाह के पास आतंकवादियों ने इंस्पेक्टर मसरूर अहमद पर फायरिंग की और उन्हें घायल कर दिया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस आतंकी गतिविधि में पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मामला दर्ज किया गया है।

क्रिकेट खेलते वक्त आतंकियों ने बनाया निशाना

इंस्पेक्टर पर हमले के बाद सुरक्षाबल के जवान हरकत में आ गए हैं और श्रीनगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कश्मीर जोन पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घटना तब हुई जब इंस्पेक्टर मसरूर अहमद वानी ईदगाह मैदान में स्थानीय लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?