न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीनगर में सुरक्षाबलों की बस पर आतंकवादियों ने की फायरिंग, 2 जवान शहीद, 12 घायल

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार शाम आतंकवादियों ने पुलिस बस पर हमला कर दिया। इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 12 जवान घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Dec 2021 10:21:39

श्रीनगर में सुरक्षाबलों की बस पर आतंकवादियों ने की फायरिंग, 2 जवान शहीद, 12 घायल

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार शाम आतंकवादियों ने पुलिस बस पर हमला कर दिया। इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 12 जवान घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि मृतक पुलिस कर्मी में एक एएसआई और एक सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हमला सुरक्षाबलों को लेकर जा रही बस पर हुआ। यह बस जम्मू-कश्मीर की 9वीं बटालियन के पुलिस जवानों को लेकर जा रही थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश की जा रही है। हमला जेवन इलाके के खोनमोह रोड के पंथा चौक में हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी वारदात पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने फौरन हमले की रिपोर्ट मांगी है और घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की जानकारी मांगी है। उन्होंने हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है।' उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी हमले की निंदा की है।

पुलिसकर्मियों के पास नहीं थे हथियार, बस भी बुलेटप्रूफ नहीं थी

पुलिसकर्मियों की जिस बस पर हमला हुआ है, वो बुलेटप्रूफ नहीं थी। ज्यादातर पुलिसकर्मियों के पास शील्ड और लाठियां ही थीं। बहुत कम पुलिसवालों के पास हथियार थे। आतंकियों ने बस को रोकने के लिए टायर पर फायरिंग की। इसके बाद बस पर 2 तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

घटना की जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, 'श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में ज़ेवान के पास आतंकवादियों ने एक पुलिस वाहन पर गोलीबारी की। हमले में 14 जवान घायल हो गए। सभी घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।'

जम्मू कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने बताया कि श्रीनगर और आसपास के इलाकों में आतंकियों की हलचल बढ़ी है। इसके बाद हमने शहर में 3-4 कामयाब ऑपरेशन चलाए हैं। आज भी हमने 2 आतंकियों को मार गिराया है। जो बस जा रही थी, उसमें जवान सिटी से लौट रहे थे, इसमें 14 लोग जख्मी हो गए हैं, 2 लोग शहीद हो गए। 12 लोगों की स्थिति ठीक है। बस पर दो तरफ से फायरिंग हुई, इससे पता चलता है कि कम से कम 2 आतंकी हमले में शामिल रहे होंगे। इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में 3 पुलिसकर्मियों के शहीद होने का दावा किया गया है।

इन पुलिसकर्मियों को बनाया निशाना

- एएसआई गुलाम हसन
-कॉन्स्टेबल सज्जाद अहमद
-कॉन्स्टेबल रमीज अहमद
- कॉन्स्टेबल बिशम्भर दास
- सेलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार
- सेलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल विकास शर्मा
- कॉन्स्टेबल अब्दुल मजीद
- कॉन्स्टेबल मुदस्सिर अहमद
- कॉन्स्टेबल रविकांत
- कॉन्स्टेबल शौकत अली
- कॉन्स्टेबल अरशीद मोहम्मद
- कॉन्स्टेबल शफीक अली
- कॉन्स्टेबल सतवीर शर्मा
- कॉन्स्टेबल आदिल अली

महबूबा बोलीं- यहां कुछ भी ठीक नहीं, उमर अब्दुल्ला ने कहा - इस घटना की निंदा करता हूं

राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि श्रीनगर में हुए हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों के बारे में सुनकर दुख हुआ। केंद्र सरकार कश्मीर के हालात सामान्य होने का कितना भी दावा कर ले, लेकिन सच यह है कि यहां के हालात खराब हैं। दुख में डूबे परिवारों के साथ मेरी सांत्वना है।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस लीडर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि श्रीनगर के बाहरी इलाके में पुलिस की बस पर हमले की दुखद खबर सुनी। मैं इस घटना की निंदा करता हूं और हमले में मरने वाले सैनिकों के परिवार के साथ हूं। जो पुलिसकर्मी इस घटना में घायल हुए हैं, उनके जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत